Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No entry for heavy vehicles in the city for three days; e-rickshaws and four-wheeled vehicles prohibited in markets.

Saharanpur News: तीन दिन शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, बाजारों में ई-रिक्शा, चौपहिया वाहन प्रतिबंधित

Sat, 07 Nov 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles in the city for three days; e-rickshaws and four-wheeled vehicles prohibited in markets.
सहारनपुर। धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। आठ नवंबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, शहर के छह प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए।
विज्ञापन

एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नई यातायात व्यवस्था छह से आठ नवंबर तक सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली नगर, मंडी, कुतुबशेर और सदर बाजार क्षेत्रों के छह प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा और चौपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। इनमें दीनानाथ बाजार, सराफा बाजार, हलवाई अट्टा, लोहानी सराय, श्रीराम चौक (नेहरू मार्केट) से जोगियान पुल तक, नक्खाशा बाजार शामिल हैं। इन बाजारों में लोगों को पैदल ही खरीदारी करनी होगी।
विज्ञापन


------
-- इन स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए घंटाघर चौक, दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चौक, कोर्ट रोड पुल, श्रीराम चौक, जोगियान पुल, सब्जी मंडी पुल, मछली पुल, सराफा बाजार, विश्वकर्मा चौक, देहरादून चौक, आंबेडकर चौक, नवाबगंज चौक और अग्रसेन चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां यातायात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
-- शहर में पांच व देहात में 14 स्थानों पर लगी आतिशबाजी की दुकानें
आतिशबाजी की बिक्री के लिए शहर में पांच स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें जेवी जैन डिग्री कॉलेज मैदान, जीआईसी मैदान, सर्किट हाउस के सामने मैदान, दिल्ली रोड स्थित आईटीआई मैदान और महाराज कॉलेज मैदान शामिल है। इनके अलावा नकुड़, सरसावा, अंबेहटा, बेहट, बिहारीगढ़, रामपुर मनिहारान और देवबंद में भी आतिशबाजी की दुकानें लगी हैं। इन सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed