{"_id":"652458eab1c9bed8d6098a67","slug":"no-eligible-person-should-be-deprived-of-inclusion-in-the-voter-list-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-11074-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे कोई भी पात्र व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे कोई भी पात्र व्यक्ति
Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराए। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित ना रहे।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी सही होगी मतदान उतना ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकेगा। जनपद में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 27 अक्तूबर को किया जाएगा। नौ दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इसके साथ ही चार, पांच, 25, 26 नवंबर और दो एवं तीन दिसंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी है। 26 दिसबंर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2024 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में निरंतर जनप्रतिनिधियों से संवाद करते रहें। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने बूथ लेबल एजेंट नियुक्त कर सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, सपा के अब्दुल गफूर, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार सभी उप जिला मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।