{"_id":"6106e44e8ebc3e840d67a310","slug":"no-compromise-on-quality-in-construction-of-center-of-excellence-shahi-saharanpur-news-mrt5500297113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं : शाही
विज्ञापन
सहारनपुर के कंपनी बाग में पौधारोपण करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबल के निर्माण में मानकों और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारी को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
रविवार को प्रभारी मंत्री ने औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र (कंपनी बाग) में बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को आय बढ़ाने की तकनीकी जानकारी देने वाला पहला केंद्र होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निरंतर जांच करें। उन्होंने महिला हॉस्टल, वाटर टैंक, सेल काउंटर, सीसी रोड, चहारदीवारी, सिंचाई नाली आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने हाई टेक पॉली हाउस, शेड नेट आदि के लिए संयुक्त निदेशक उद्यान को निर्देश दिए कि बजट प्रस्ताव शासन को भेजें। साथ ही प्रयोगशाला कार्यालय की मरम्मत भी कराएं।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र की स्थापना के बाद क्षेत्र में फल, फूल और सब्जी की खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी के साथ ही उसके लिए बाजार की उपलब्धता में आसानी होगी। प्रभारी मंत्री ने कंपनी बाग में पौधरोपण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, संयुक्त निदेशक डॉ. बीपी राम, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, सहायक अभियंता आनंद सोनी आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर के कंपनी बाग का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन