फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No cash in banks increased by trouble

बैंकों में नो कैश ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 03 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
No cash in banks increased by trouble
बैक में मची आपाधापी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में महीने की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कैश की कमी के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों में कैश नहीं होने से ग्राहकों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बैंकों को जारी हुआ कैश वितरित किया जा चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि महीने की शुुरुआत के साथ ही कैश की डिमांड भी बढ़ी है। हालांकि एटीएम पर भी जरूर नगदी उपलब्ध हो रही है। शहर के सभी एटीएम नहीं चलने के कारण  एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर के बैंकों में कैश की कमी के चलते अब तक नोट बंदी के 22 दिन बाद भी कोई राहत नहीं है। नोट बंदी के बाद बैंकों में ग्राहकों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले नोट बदलने वालों की उमड़ी भीड़ से निपटने में जुटे बैंक अब कैश की कमी के चलते संकट में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिले के ज्यादातर बैंकों में अब तक पर्याप्त कैश नहीं मुहैया कराया गया। ऐसे में मौजूद कैश पूरी तरह से समाप्त होने की कगार पर है। ऐसे में अब ग्राहकों के साथ ही बैंक भी पूरी तरह से असमंजस में हैं। ग्राहक बैंकों की लाइन में लगे हैं।

बैंकों के पास आरबीआई से कैश नहीं पहुंचने के कारण सीमित पैसों में ही काम चलाया जा रहा है। बैंकों में ग्राहकों की मांग की बजाय अपने हिसाब से भुगतान किया रहा है।


बैंकों में ग्राहकों के लिए कैश का स्लाट बना दिया है। ऐसे में अधिकतम कैश देने की लिमिट बैंकों ने खुद ही तय कर दी है। बैकांे की तय लिमिट ने ग्राहकों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed