{"_id":"647f7dd61966b1e7c902dfb4","slug":"nine-years-of-modi-government-dedicated-to-service-good-governance-and-poor-welfare-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3745-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे मोदी सरकार के नौ साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे मोदी सरकार के नौ साल
Wed, 07 Jun 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का नौ वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा।
जनमंच में व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने नौ वर्ष में अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने व्यापारी हित में अनेकों कार्य किए। व्यापारियों की सुविधा के लिए टैक्स सरलीकरण की दिशा में काम किया। जीएसटी लाकर अनेकों प्रकार के टैक्स खत्म किए। नए व्यापार और उद्योग शुरू करने में विभिन्न प्रक्रिया को सरल कर कई प्रकार की जटिलताओं को दूर किया। कोरोना के समय में जहां विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आई वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेज गति वाली अर्थव्यवस्था देश बना। आज देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। सरकार ने व्यापारियों को अनेक सहूलियत दी, जिसके परिणाम सबके सामने हैं।
उन्होंने कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सुशासन आया है और गुंडाराज खत्म हुआ। व्यापारी आज बिना किसी भय के अपना व्यापार कर रहा है, जबकि 2017 से पहले आए दिन लूट, डकैती, हत्याएं होती थी। महिलाओं का घरों से निकलना सुरक्षित नहीं था। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने दिखाया कि सेवा कार्य कैसे होते हैं। इनके अलावा नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डा. अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक नरेश सैनी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विपिन गर्ग, प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर, राजकुमार मक्कड़, विवेक मनोचा, अमित गर्ग, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, नरेश धीमान सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।