फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine workers of Bihar did not have a clue

गांव सतपुरा के ग्रामीणों के चेहरों पर दिख रहा खौफ

Sat, 31 Oct 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nine workers of Bihar did not have a clue
सतपुरा गांव में ग्रामीणों से हादसे की जानकारी लेते पूर्व विधायक महावीर राणा - फोटो : SAHARANPUR
बिहार निवासी नौ मजदूरों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड की दहशत से सतपुरा गांव के लोग अभी उबरे नहीं हैं। घटना के 36 घंटे बाद भी उनके चेहरों पर दहशत साफ दिख रही है। आग में झुलसे तीन लोगों को यमुनानगर (हरियाणा) स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फैक्टरी में बिहार निवासी नौ मजदूर भी रहते थे। अग्निकांड के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनका सामान जल गया है। यह भी माना जा रहा है कि वे डर के मारे कहीं भाग गए हैं।
शुक्रवार की सुबह सतपुरा गांव के जंगल में स्थित जय बालाजी पटाखा फैक्टरी में आग लगने से दस मजदूर झुलस गए थे। इस मामले में गांव सतपुरा निवासी नाथीराम की तहरीर पर फैक्टरी मालिक अमित कुमार निवासी विकासनगर पानीपत और फैक्टरी की देखरेख करने वाले सुनील अग्रवाल के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसपी देहात डॉ. अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है, जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर पटाखा फैक्टरी पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिसकर्मी फैक्टरी की निगरानी कर रहे हैं। सतपुरा गांव के पवन, सतबीरी, पाल्ला, सत्तो, रानी, सावित्री आदि का कहना है कि वो मंजर याद कर अब तक दहशत हो रही है। शनिवार दोपहर में पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा सतपुरा पहुंचे और उन्होंने बताया कि घायलों के निशुल्क उपचार के साथ ही प्रभावित परिवारों को फैक्टरी मालिक से मुआवजा भी दिलाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, डायरेक्टर चौधरी राजबीर सिंह, अभय राणा, मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज, लोकेश त्यागी, सुभाष सैनी, रजनीश राणा, मा रणवीर सिंह कुरड़ी खेड़ा, अंकित वर्मा, रविंद्र प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जाना मजदूरों का हाल
छुटमलपुर। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता और मुजफ्फराबाद ब्लाक की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू गोयल ने शनिवार को गांव सतपुरा पहुंचकर उपचार करा रहे अग्निकांड पीड़ितों विकास, अनिल, अरुण, अमनदीप, धीरज मित्तल, प्रदीप के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मजदूरों से कहा कि कोई भी परेशानी होने पर एंबुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल आ सकते हैं।

फैक्टरी मालिक ने लगाया बंधक बनाने का आरोप
छुटमलपुर। पटाखा फैक्टरी मालिक अमित कुमार ने बताया कि वे हादसे के वक्त मौके पर थे और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, मजदूरों को बाहर निकलवाया। फैक्टरी में आटोमेटिक फायर सेफ्टी प्लांट लगा था, लेकिन आग भड़क उठी। लोगों ने उन पर हमला कर दिया तब वे जान बचाकर भागे। आरोप है कि तीन चार बाइकों पर आए कुछ बाहरी युवकों ने मारपीट की और उन्हें दिन भर जंगल में बंधक बनाकर इधर-उधर घुमाते रहे। शाम को उनके हाथ पैर जोड़कर वह छूटे और पुलिस को फोन कर जानकारी दी। फैक्टरी में किशोरों से काम कराने के आरोप को उन्होंने गलत बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा कार में तोड़फोड़ और फैक्टरी मालिक के साथ मारपीट का मामला उनकी जानकारी में है। फैक्टरी मालिक की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। वे खुद फैक्टरी मालिक को तलाश रहे हैं।

सतपुरा में ग्रामीणों से बात करता भाजपा प्रतिनिधिमंडल

सतपुरा में ग्रामीणों से बात करता भाजपा प्रतिनिधिमंडल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed