{"_id":"5f6a421e8ebc3e20456fda91","slug":"nine-parks-to-be-rejuvenated-with-rs-8-5-crore-saharanpur-news-mrt5026196115","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.5 करोड़ रुपये से होगा नौ पार्कों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.5 करोड़ रुपये से होगा नौ पार्कों का कायाकल्प
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों का शुभारंभ करते मंडलायुक्त संजय कुमार।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी की योजना पर मंगलवार से कार्य शुरू हो गया। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से शहर के नौ पार्कों का कायाकल्प होगा और प्रभुजी की रसोई का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसका शुभारंभ मंगलवार को विधिवत रूप से किया गया।
शुभारंभ स्मार्ट सिटी के चेयरमैन/कमिश्नर संजय कुमार, महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने गांधी पार्क में नारियल फोड़कर और प्रभुजी की रसोई पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि सहारनपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। टेंडर प्रक्रिया के बाद पहले प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई है। आईसीसीसी, वाटर फाउंटेन, हैंडीक्राफ्ट सेंटर समेत अनेक ऐसी परियोजनाएं हैं, जिन पर अब कार्य तेजी से शुरू होगा। अगले छह महीने में आम आदमी को शहर की सूरत बदलती नजर आएगी। जिन नौ पार्कों का कायाकल्प होना है वह अन्य जनपदों के लिए नजीर बनेंगे। प्रभुजी की रसोई में भी एक नए परिसर का निर्माण कर इसका विस्तारीकरण किया जाएगा, जिससे और अधिक जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें। प्रभुजी की रसोई में प्रतिदिन 500 से अधिक लोग भोजन करते हैं।
महापौर संजीव वालिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को काफी विचार विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया है। अब उन्हें धरातल पर उतारने की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही शहर में कई नए कार्य लोगों के सामने होंगे। जल्द ही लोग शहर में एक बड़ा बदलाव देखेंगे। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी बीके सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, मुख्य वित्त अधिकारी राजीव कुशवाहा, सीएस पूजा वर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र आजम, एकाउंटेंट रजनीश धीमान, प्रभु जी की रसोई के संचालक शीतल टंडन, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन पार्कों का होगा कायाकल्प
जुबली पार्क, गांधी पार्क, पटेल नगर पार्क, लक्ष्मी नगर पार्क, महावीर पार्क, म्यूनिसपिल कॉलोनी पार्क, सुभाष नगर पार्क, मदनपुरी पार्क और कृष्णा नगर तिकोना पार्क शामिल हैं। मुख्य वित्त अधिकारी राजीव कुशवाहा ने बताया कि उक्त पार्कों में चहारदीवारी, शोभाकारी पौधों का रोपण, ओपन जिम, झूले, सोलर पाइप आदि कार्य कराए जाने शामिल हैं।