फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine Aastha special trains will go to Ayodhya via Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर से होकर अयोध्या के लिए जाएंगी नौ आस्था स्पेशल ट्रेनें

Thu, 25 Jan 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Nine Aastha special trains will go to Ayodhya via Saharanpur
सहारनपुर। अयोध्या जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने नौ आस्था स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इन ट्रेनों की समय सारिणी और उनकी तारीख भी निर्धारित की है। खास बात यह है कि यह ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इनका संचालन 29 जनवरी से शुरू हो जाएगा। अप-डाउन में ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04526 अंब अंदौरा-अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी से चलेगी, जो सहारनपुर में दोपहर 1:25 बजे पहुंचेगी। 04525 वापसी में 31 जनवरी को दोपहर 1:05 बजे आएगी। इसी तरह 04606 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अयोध्या स्पेशल भी 30 जनवरी को सहारनपुर में दोपहर 1:25 बजे पहुंचेगी और 04605 वापसी में अयोध्या से एक फरवरी को दोपहर 1:05 बजे आएगी। 04608 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-अयोध्या स्पेशल दो फरवरी और वापसी में चार फरवरी को उक्त समय पर सहारनपुर में पहुंचेगी। 04610 जम्मूतवी-अयोध्या छह फरवरी और वापसी में आठ फरवरी को सहारनपुर आएगी। 04534 ऊना हिमाचल-अयोध्या स्पेशल पांच फरवरी को और 04533 वापसी में सहारनपुर सात फरवरी को आएगी। इस ट्रेनों का भी अप-डाउन में उक्त समय ही रहेगा।
विज्ञापन

04650 अमृतसर-अयोध्या स्पेशल सात फरवरी को दोपहर 1:25 बजे आएगी। 04649 वापसी में नौ फरवरी को रात 10:45 बजे पहुंचेगी। सात फरवरी को 04696 कटरा-अयोध्या स्पेशल अपराह्न 3:30 बजे और 04695 वापसी में 10 फरवरी को सुबह 5:55 बजे सहारनपुर में पहुंचेगी। 04318 अंब अंदौरा-अयोध्या आस्था स्पेशल सात फरवरी को सहारनपुर में रात 9:30 बजे और 10 फरवरी को 04317 वापसी में रात 12:55 बजे आएगी। 04644 पठानकोट-अयोध्या स्पेशल नौ फरवरी को दोपहर 1:25 बजे आएगी और 11 फरवरी को वापसी में अयोध्या से सहारनपुर दोपहर 1:05 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed