फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nikay Chunav: Four candidates including BSP have withdrawn their nominations in Saharanpur

निकाय चुनाव: नामांकन वापसी के दिन बड़ा उलटफेर, बसपा समेत चार प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान, BJP के दांव से खलबली

Thu, 20 Apr 2023 07:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Apr 2023 07:26 PM IST
सार

निकाय चुनाव 2023 : नामांकन वापसी के दिन बड़ा उलटफेर हुआ। यहां बसपा समेत चार प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है। उधर, भाजपा के दांव से खलबली मच गई है।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Four candidates including BSP have withdrawn their nominations in Saharanpur
निकाय चुनाव

विस्तार

सहारनपुर जनपद में निकाय चुनाव में नामांकन वापसी के दिन बेहट की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। बसपा प्रत्याशी शिफाउल मलिक ने निर्दलीय प्रत्याशी रईस मलिक के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन


उधर, भाजपा भी पार्टी से बागी होकर निर्दलीय नामांकन करने वाले अवनीश अग्रवाल को मनाने में सफल रही। पूर्व विधायक नरेश सैनी ने उनका नामांकन वापस कराया। चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। इनमें बसपा प्रत्याशी शिफाउल मलिक व निर्दलीय प्रत्याशी अवनीश अग्रवाल, आईरा अब्दुर व आसमां शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समेत आठ निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि सदस्य पदों पर नामांकन करने वाले 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। इनमें वार्ड एक से नरेंद्र व रविंद्र, वार्ड तीन से राजकुमार व विशाल, वार्ड पांच से आरिफ, वार्ड आठ से अनीसा व हुसना, वार्ड 10 से कौसरजहां व नूरजहां, वार्ड 11 से जैबा मलिक व सुहैला शामिल है। इसी के साथ सभी 13 वार्डों में सदस्य पद के लिए 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

अध्यक्ष पद के लिए
प्रत्याशी-                       -पार्टी

संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी- भाजपा
अब्दुल रहमान               निर्दलीय
अहतशामुलहक             निर्दलीय
इकराम                      निर्दलीय
नजमाउल्लाह               निर्दलीय
मोहम्मद रईस               निर्दलीय
शाह महमूद हसन          निर्दलीय
हिना                         निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed