{"_id":"644fe61b5900e63ed50715d6","slug":"nikay-chunav-case-registered-against-shayan-masood-son-of-bsp-candidate-khatija-masood-in-saharanpur-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद के बेटे शायान मसूद पर मुकदमा, डिबेट के बाद हमले का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद के बेटे शायान मसूद पर मुकदमा, डिबेट के बाद हमले का था आरोप
Mon, 01 May 2023 09:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 May 2023 09:48 PM IST
सार
निकाय चुनाव 2023 : बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद के बेटे शायान मसूद के खिलाफ मुकदमा हुआ है। हैदर रऊफ का आरोप है कि डिबेट के बाद हमला किया था।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में एक सपा नेता ने सदर बाजार थाने में बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद के बेटे शायान मसूद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। शायान मसूद पूर्व विधायक इमरान मसूद के दामाद हैं। पुलिस ने शायान मसूद के साथ नामजद हुए अन्य युवकों के घरों पर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि गत सप्ताह मिशन कंपाउंड में एक डिबेट हुई थी। बसपा, सपा, भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेता मौजूद थे। महापौर पद की बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद का बेटा शायान मसूद भी डिबेट में शामिल थे। सपा नेता हैदर रऊफ भी यहां पर मौजूद थे। डिबेट में शायान मसूद ने सपा पर कोई टिप्पणी की। जिसका सपा नेता को बुरा लगा।
विज्ञापन
वहीं, सपा नेता हैदर ने भी टिप्पणी कर दी। हैदर रऊफ का आरोप है कि डिबेट खत्म होने पर पार्क से बाहर निकलते हुए शायान मसूद और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हवा में फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बसपा को तगड़ा झटका: कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, मेयर प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प
थाना प्रभारी ने बताया कि सपा नेता की ओर से शायान मसूद समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पांच आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: एक्शन मूड में भाजपा: 10 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, यहां देखिए किन-किन पर हुई कार्रवाई