{"_id":"60733af18ebc3e245a7732b3","slug":"newly-married-couple-expressed-danger-of-life-saharanpur-news-mrt5340609125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहित जोड़े ने जताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहित जोड़े ने जताया जान का खतरा
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़े ने जताया जान का खतरा
सहारनपुर। प्रेम विवाह करने वाले नवविवाहित जोड़े को परिजनों से जान का खतरा बना है। विवाहिता ने डीआईजी को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जनपद शामली की टंकी कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव में मोहल्ला आदर्श विहार जनपद शामली निवासी युवक के साथ मंदिर में आठ मार्च को शादी की थी। वह और उसका पति अलग-अलग बिरादरी से हैं। आरोप है कि उसके पिता व चाचा शादी से खुश नहीं है, जिन्होंने उसके पति के ऊपर फर्जी आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई थी, लेकिन उसके बयान के आधार पर पति के विरुद्घ कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने उसे जबरन मायके भिजवा दिया। विवाहिता का आरोप है कि उसे प्रताड़ित किया और दूसरी शादी करने का दबाव बनाया गया। वह किसी प्रकार वहां से भाग अपने पति के पास पहुंच गई। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों से उसे व उसके पति को जान का खतरा बना हुआ है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद