फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New Year will be celebrated in Mussoorie, Khatu Shyam is the first choice in religious places.

Saharanpur News: मसूरी में मनेगा नए साल का जश्न, धार्मिक स्थल में खाटू श्याम पहली पसंद

Wed, 27 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
New Year will be celebrated in Mussoorie, Khatu Shyam is the first choice in religious places.
सहारनपुर। नए साल आने में कुछ ही दिन शेष है। लोग बाहर जाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। नए साल के जश्न के लिए मसूरी लोगों की पहली पसंद है। यहां के लिए बुकिंग काफी पहले से शुरू हो चुकी है। वहीं, इस बार नववर्ष पर धार्मिक पर्यटन को लेकर भी लोगों में उत्साह है। लोगों ने सबसे अधिक बुकिंग खाटू श्याम बाबा के लिए कराई है।
विज्ञापन

नए साल को लेकर ट्रैवल्स एजेंसी पर बुकिंग की भरमार है। लोगों ने बाहर जाने के लिए प्लानिंग बना ली है। नए साल का जश्न कोई मसूरी तो कोई राजस्थान खाटू श्याम बाबा के दरबार जाकर मनाएंगे। इनके अलावा शिमला, मनाली, कुल्लू, नैनीताल, देहरादून भी लोग जाएंगे। धार्मिक पर्यटन स्थलों की बात करें तो माता वैष्णों देवी, राजस्थान बालाजी में भी लोग पहुंचेंगे और आशीर्वाद लेंगे, ताकि नए साल अच्छा बीते। अंबाला रोड स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी संचालक दीपक ने बताया कि नए साल को लेकर लोगों में खासा क्रेज है। सबसे ज्यादा 70 फीसदी बुकिंग मसूरी के लिए हुई है। लोग मसूरी जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। धार्मिक पर्यटन स्थलों में राजस्थान खाटू श्याम बाबा जाएंगे। इन्हीं दो स्थलों के लिए तेजी से बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

नए साल को लेकर बोले लोग
हर साल एक जनवरी पर कहीं न कहीं बाहर घूमने का प्लान बनता है। इस बार परिवार समेत राजस्थान खाटू श्याम जाने की योजना है। साल की शुरुआत बाबा खाटू श्याम के दर्शन से करेंगे। अगले दिन वापस आ जाएंगे। घूमना भी हो जाएगा और दर्शन-पूजन भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, शारदा नगर
नए साल पर इस बार मसूरी जाने का प्लान है। क्योंकि सहारनपुर से मसूरी की दूरी कम है, इसलिए यहां जाने के लिए तैयारी की जा रही। चार से पांच लोगों का ग्रुप है और हमने गाड़ी बुक भी कर ली है। 31 दिसंबर को वह सहारनपुर से मसूरी के लिए निकल जाएंगे।
- सुधीर, आवास विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed