फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New Vande Bharat fare fixed, journey to Gomtinagar for Rs 1,530

Saharanpur News: नई वंदेभारत का किराया तय, 1,530 में गोमतीनगर तक का सफर

Sun, 07 Dec 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
New Vande Bharat fare fixed, journey to Gomtinagar for Rs 1,530
वंदेभारत ट्रेन
सहारनपुर/बिजनाैर। सहारनपुर से गोमतीनगर के बीच दौड़ने वाली नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया तय हो गया है। टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। नौ दिसंबर से नियमित संचालन होगा। सहारनपुर से गोमतीनगर तक चेयरकार का किराया 1,530 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव कोच का 2,750 रुपये निर्धारित किया गया है। वंदेभारत सप्ताह में सोमवार को नहीं चलेगी।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को रेलवे ने सहारनपुर-गोमतीनगर की समय सारिणी जारी कर दी थी। ट्रेन नंबर 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी। रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, डालीगंज में इसका ठहराव होगा। ट्रेन 535 किलोमीटर का सफर नौ घंटे में पूरा करेंगी।
विज्ञापन

26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदेभारत ट्रेन गोमतीनगर से अपराह्न 3:10 बजे रवाना होगी। डालीगंज में 10 मिनट का ठहराव रहेगा। ट्रेन सहारनपुर में रात 11:50 बजे आएगी। ट्रेन में सात एसी चेयरकार और एक एक्जीक्यूटिव कोच है। यात्री सामान्य चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेंस गोमतीनगर में होगी। तय किराए में खाना शामिल है। गोमतीनगर से सहारनपुर का चेयरकार में 1460 और एक्जीक्यूटिव में 2685 रुपये किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed