{"_id":"67db15c2de2ae8187b0b0258","slug":"new-machine-arrived-in-dialysis-unit-patients-will-get-relief-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-145086-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डायलिसिस यूनिट में आई नई मशीन, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डायलिसिस यूनिट में आई नई मशीन, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल की हीमो डायलिसिस यूनिट को नई डायलिसिस मशीन मिली है। अब कंपनी से इंजीनियर आने के बाद मशीन को इंस्टॉल किया जाएगा। मशीन शुरू होने के बाद मरीजों को वेटिंग से राहत मिलेगी।
एसबीडी जिला अस्पताल में हीमो डायलिसिस यूनिट की स्थापना 19 अगस्त 2017 में हुई थी। इसमें कुल 12 मशीनें हैं, जिसमें से नौ निगेटिव मरीजों के लिए हैं, जबकि तीन मशीन से वायरस पॉजिटिव मरीजों की डायलिसिस की जाती है। मशीनों के संचालन व डायलिसिस के लिए पूरा स्टाफ है। यहां प्रभारी के अलावा टेक्नीशियन व स्टाफ नर्स है। प्रतिदिन तीन शिफ्टों में 36 मरीजों की डायलिसिस होती है।
मशीनों की संख्या कम होेने से वेटिंग बढ़ रही थी। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को डायलिसिस के लिए भटकना पड़ता था। मरीजों की परेशानी देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने एक मशीन का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
डायलिसिस यूनिट प्रबंधक मोहित कुमार ने बताया कि डायलिसिस के लिए मरीजों को पहले तारीख दी जाती है। मरीज बढ़ने से वेटिंग हो जाती है। नई मशीन आ गई है, जिसको कंपनी से इंजीनियर इंस्टॉल करेंगे। उम्मीद है कि इसी सप्ताह मशीन को शुरू कराया जाएगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।