फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence in health services will not be tolerated: District Magistrate

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : जिलाधिकारी

Fri, 30 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Negligence in health services will not be tolerated: District Magistrate
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की बैठक लेते डीए - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि डाटा फीडिंग में लापरवाही न बरती जाए। डाटा फीडिंग में गड़बड़ी की वजह से जनपद की रैंकिंग सही नहीं आती है। इसलिए जनपद में किए जा रहे कार्यों की फीडिंग सही प्रकार से की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सा प्रभारियों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें। बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका शत-प्रतिशत लगाया जाए। चिकित्सा प्रभारी समय से चिकित्सालयों में उपस्थित हों तथा ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। यदि कोई आशा अथवा आंगनबाड़ी सही से कार्य नहीं करती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एंबुलेंस सेवा में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed