फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence in disposal of complaints filed on portal

पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में हो रही लापरवाही

Tue, 19 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Negligence in disposal of complaints filed on portal
सहारनपुर। ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराने में लापरवाही बरती जा रही है। जनसुनवाई पोर्टल पर लोग शिकायतें करते हैं, मगर निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। भौतिक सत्यापन तक नहीं होता और लिखकर भेज दिया जाता है कि शिकायत का निस्तारण हो गया है। यही वजह है कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने को लेकर शासन स्तर से भी एतराज जताया गया है।
विज्ञापन

हाल ही में शासन की तरफ से विभिन्न जिलों से जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा की, जिसमें सहारनपुर की स्थिति भी ठीक नहीं मिली है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुधार किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केस एक -- जवाब दिया हर बार, पर समस्या जस की तस
- न्यू आवास विकास कॉलोनी निवासी एडवोकेट विजय गुप्ता कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। समस्या नगर निगम संबंधी है। उनकी कॉलोनी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं होता, जो प्राइवेट कर्मी कूड़ा कलेक्शन को पहुंचते हैं, वह ज्यादा शुल्क वसूलते हैं। नगर निगम से अपने सफाई कर्मियों से कचरा उठवाने की मांग की गई। हर बार नगर निगम की तरफ से जवाब दे दिया जाता है निस्तारण हो गया है, लेकिन निस्तारण कराया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो -- उच्चाधिकारियों को भी कर देते हैं गुमराह
- देवबंद निवासी गौतम त्यागी एक आंगनबाड़ी शशिपाल के खिलाफ करीब 10 बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुके, निस्तारण के नाम पर कभी लिख दिया जाता है कि कार्रवाई हो गई है और आंगनबाड़ी की सेवा समाप्त कर दी है, लेकिन फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्राप्त मानदेय की वसूली और कानूनी कार्रवाई के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी के समक्ष भी गलत रिपोर्ट भेजकर गुमराह कर दिया गया, जिस रिपोर्ट पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर तक नहीं थे।

नोडल अधिकारी नामित किए हैं, नियमित हो रही निगरानी
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण कराने और निस्तारण में गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के लिए पांच नोडल अधिकारी नामित किए हैं। यह अधिकारी समय समय पर बैठकें करके मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिन विभागों के द्वारा ढील बरती जाती है, उनके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जा रही है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर माह में शिकायतों के निस्तारण में सुधार हुआ, जनवरी माह में और सुधार कराया जाएगा।
पोर्टल पर शिकायतों की स्थिति
संदर्भ ---------लंबित शिकायतें
मुख्यमंत्री संदर्भ ---- 5
जिलाधिकारी संदर्भ -- 294
सम्पूर्ण समाधान दिवस संदर्भ -- 10
ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ -- 6
भारत सरकार (पीजी पोर्टल) संदर्भ -- 52
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदर्भ -- 342
आर्थिक मदद संदर्भ -- 1
महिला हेल्पडेस्क संदर्भ -- 1
एंटी भू माफिया संदर्भ -- 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed