फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Need cheaper electricity and reduction in GST rate

चाहिए सस्ती बिजली और जीएसटी की दर में कमी

Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Need cheaper electricity and reduction in GST rate
बजट के लिये राधेश्याम नारंग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उद्यमियों और व्यापारियों को मोदी सरकार के आम बजट से काफी आस है। उनका कहना है कि उद्योगों के लिए बिजली सस्ती और जीएसटी की दर में कमी होनी चाहिए। काष्ठ हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं लायी जाएं। सरकारी खरीद में एमएसएमई क्षेत्र की इकाईयों की भागेदारी बढ़ाई जाए। आयकर की सीमा को बढ़ाया जाए। उद्योगों और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाया जाए।
विज्ञापन

एमएसएमई सेक्टर से हो अधिक खरीदारी
बजट में सरकार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए। सरकारी खरीद में एमएसएमई सेक्टर की भागेदारी को बढ़ाया जाए। कोरोना संक्रमण के बाद लगे लॉकडाउन के बाद पैदा हुई आर्थिक मंदी के चलते उद्यमियों के लिए ब्याज पर अनुदान का व्यवस्था बजट में की जाए।
विज्ञापन

- प्रमोद सडाना, चेप्टर चेयरमैन आईआईए।
श्रमिकों के लिए लाएं सामाजिक सुरक्षा की स्कीम
कच्चा माल महंगा होने से होजरी उद्योग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कच्चा माल सस्ता करने के लिए सरकार को बजटीय प्रावधान करना चाहिए। इसके साथ ही श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्कीम की घोषणा भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनजीत सिंह अरोड़ा, अध्यक्ष सहारनपुर होजरी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन।
सस्ती हो बिजली की दर
एमएसएमई सेक्टर की इकाइयों के लिए सस्ती बिजली होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को बजट में प्रावधान करना चाहिए। काष्ठ हस्तशिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष सुविधाएं दी जाए। जनपद में लकड़ी का एक सरकारी डिपो की स्थापना की जाए।
- आरिफ खान, महासचिव हैंडीक्राफ्ट आर्टिजन एंड एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन।
जीएसटी की दर में कमी हो
केंद्र सरकार को अपने बजट में जीएसटी की दर को कम करने का प्रावधान करे। इसके अलावा जीएसटी में सरलीकरण भी हो। साथ ही आयकर की दर में कमी के साथ ही इसके स्लैब को भी बढ़ाया जाए। जिससे आम व्यापारियों को राहत मिल सके।

- राधेश्याम नारंग, प्रांतीय अध्यक्ष व्यापार मंडल।

बजट के लिये आरिफ खान

बजट के लिये आरिफ खान- फोटो : SAHARANPUR

बजट के लिये प्रमोद सड़ाना

बजट के लिये प्रमोद सड़ाना- फोटो : SAHARANPUR

बजट के लिये मंजीत अरोड़ा

बजट के लिये मंजीत अरोड़ा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed