फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NDRF team could not even find the youth drowned in Yamuna

एनडीआरएफ की टीम भी नहीं तलाश सकी यमुना में डूबे युवक को

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
NDRF team could not even find the youth drowned in Yamuna
यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू करती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
एनडीआरएफ की टीम भी नहीं तलाश सकी यमुना में डूबे युवक को
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना नदी में दो दिन पहले डूबे युवक अरविंद का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को देहरादून से आई 8 वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने सुबह आठ बजे से डूबे युवक की तलाश का कार्य शुरू कर दिया था।
टीम ने टोडरपुर से शाहजहांपुर तक करीब पांच किमी तक नदी की धार तथा नदी के किनारों के पास खोज का कार्य किया। हालांकि अब यमुना नदी में बाढ़ का पानी कम हो गया है, इसके बावजूद डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। एनडीआरएफ देहरादून टीम के इंस्पेक्टर गोवर्धन बोखाल ने बताया कि टीम डूबे युवक की तलाश के लिए प्रयासरत है। नायब तहसीलदार अनिल कुमार राजस्व टीम के साथ गांव में मौजूद रहे। गौरतलब है कि गांव टोडरपुर निवासी 21 वर्षीय युवक अरविंद रविवार की सांय सात बजे नहाते समय यमुना नदी में डूब गया था। उसी दिन से पुलिस के गोताखोर युवक को नदी में खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गांव टोडरपुर में दो दिन पहले यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए देहरादून से एनडीआरएफ की 8 वीं बटालियन के 11 लोगों की टीम सुबह से ही लगी हुई है। ग्रामीण तथा स्थानीय पुलिस भी खोजबीन कर रही है। अंधेरा होने के कारण रात में खोज अभियान को रोकना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed