फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NDA exam special trains will also pass through Saharanpur

सहारनपुर से भी होकर गुजरेंगी एनडीए एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

Sat, 05 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
NDA exam special trains will also pass through Saharanpur
सहारनपुर। दिल्ली, देहरादून और चंडीगढ़ में होने वाले एनडीए एग्जाम के लिए उत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें सहारनपुर से भी होकर जाएंगी। इसके लिए रेलवे की ओर से सहारनपुर-दिल्ली, दिल्ली-देहरादून-दिल्ली, सहारनपुर-चंडीगढ़-सहारनपुर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार की रात से इनका संचालन शुरू होकर रविवार रात तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा के मुताबिक 04011-04012 स्पेशल ट्रेन शनिवार की रात में दस बजे दिल्ली से चलेगी। रात में दो बजे सहारनपुर पहुंचेगी। देहरादून सुबह छह बजे पहुंचेगी। इसके बाद छह सितंबर को रात में 10 बजे देहरादून से चलेगी। दोपहर एक बजे सहारनपुर पहुंचेगी और फिर पौने छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा 04506-04505 स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से दिल्ली के बीच चलेगी। छह सितंबर को सुबह चार बजे चलकर साढ़े सात बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, शाम को सात बजे दिल्ली से चलकर रात साढ़े नौ बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 4007-08 स्पेशल ट्रेन दिल्ली-देहरादून-दिल्ली रूट पर चलेगी। यह ट्रेन शनिवार की रात में 11 बजे दिल्ली से चलकर सुबह तीन बजे सहारनपुर पहुंचेगी और सुबह सात बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में छह सितंबर की रात में 11 बजे देहरादून से चलकर पौने तीन बजे सहारनपुर और सुबह पौने सात बजे तक दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा 04503-04504 स्पेशल सहारनपुर-चंडीगढ़-सहारनपुर रूट पर संचालित होगी। यह ट्रेन छह सितंबर को सुबह पौने पांच बजे सहारनपुर से चलेगी और 06.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में रात में नौ बजे चलकर रात साढ़े 11 बजे सहारनपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed