फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nazul's occupation of land, Municipal Corporation officer silent

नजूल की जमीन पर कब्जे, नगर निगम अफसर मौन

Wed, 24 Mar 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nazul's occupation of land, Municipal Corporation officer silent
नजूल की जमीन पर कब्जे, नगर निगम अफसर मौन
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम नजूल की जमीनों को बचा नहीं पा रहा है। बीते छह माह में घंटाघर के पास नजूल की दो बेशकीमती जमीनों पर पक्के निर्माण हो गए हैं। कब्जों को लेकर बोर्ड बैठकों में हंगामे होने के बावजूद नगर निगम ने कोई कदम नहीं उठाए हैं।
पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने करीब चार माह पहले बोर्ड बैठक में घंटाघर के पास नजूल की जमीन पर व्यावसायिक निर्माण का मामला उठाया था। उनका आरोप था कि एक सत्ताधारी नेता की शह पर निर्माण हो रहा है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने मंडलायुक्त से शिकायत करने की चेतावनी दी थी, मगर नगर निगम की ओर से उक्त निर्माण को रुकवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। नतीजा आज उक्त भूमि पर व्यावसायिक निर्माण खड़ा है।
विज्ञापन

अब उसी के नजदीक एक और व्यक्ति नजूल की करीब एक करोड़ कीमत की जमीन पर निर्माण कर रहा है। पार्षदों ने बताया कि निर्माण की शिकायत पर विकास प्राधिकरण की टीम भी पहुंची थी, जिसने निर्माण रुकवा दिया था। मगर रात में फिर से लिंटर डाल दिया गया। इसकी शिकायत नगरायुक्त से भी की गई थी। ग्राउंड फ्लोर के ऊपर अब प्रथम तल का भी निर्माण शुरू कर दिया गया है। टिंकू अरोड़ा ने मंगलवार को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था। पार्षद पुनीत चौहान का कहना है कि उन्हें भी कुछ लोगों से सूचना मिली है कि नजूल की जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में एक पार्षद के द्वारा शिकायत भी निगम से की गई है। नगर निगम अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
घंटाघर के पास नजूल की जमीन पर निर्माण की शिकायत पार्षद ने की है। संपत्ति अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed