फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Navratri: Reduction of lighting of Jyot

नवरात्र : ज्योत प्रज्ज्वलित कर की घट स्थापना

Wed, 25 Mar 2020 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Reduction of lighting of Jyot
काली मन्दिर में नवरात्रे की ज्योत प्रजलित करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मां शैलपुत्री की अराधना के साथ बुधवार को चैत्र नवरात्र शुरू हो गए। कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन की वजह से लोगों ने घरों में रहकर मां जगदंबा की पूजा अर्चना की। लोगों ने घरों में और मंदिरों में सिर्फ अधिष्ठाताओं ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर घट स्थापना की।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन की वजह से मंदिरों के कपाट बंद रहे। महानगर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री मां काली मंदिर, श्री तहसील शिव मंदिर, मां जगदंबा मातेश्वरी धाम, श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, श्री हरि मंदिर, श्री बगलामुखी शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव, मोहल्ला चौंताला के श्री बालाजी मंदिर में सुबह के समय शुभ मुहूर्त में अधिष्ठाताओं ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर घटना स्थापना की। कोरोना वायरस से निजात दिलाए जाने की प्रार्थना मां भगवती की गई। लोगों ने घरों में रहकर ही ज्योत प्रज्ज्वलित कर घट स्थापना की और व्रत रखा। धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों में रह कर ही पूजा अर्चना करने की अपील की।
विज्ञापन

महाकाली करेंगी संकट दूर : कालेंद्रानंद
सहारनपुर। राधा-विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर घट स्थापना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नव दुर्गा रूप में महाकाली ही जनमानस पर आए कोरोना वायरस के संकट को दूर करेंगी। नवरात्र में सच्चे मन से मां की आराधना करें।

बालाजी धाम में नवरात्रे में माता की ज्योत प्रजलित करते अतुल जोशी

बालाजी धाम में नवरात्रे में माता की ज्योत प्रजलित करते अतुल जोशी- फोटो : SAHARANPUR

सम्राट विक्रम कालोनी में नवरात्र के पहले दिन मां की आराधना करता एक परिवार।

सम्राट विक्रम कालोनी में नवरात्र के पहले दिन मां की आराधना करता एक परिवार।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed