फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Navratri fair inaugurated at Siddhpeeth Shakambhari

सिद्धपीठ शाकंभरी में नवरात्र मेले का शुभारंभ

Mon, 26 Sep 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Navratri fair inaugurated at Siddhpeeth Shakambhari
सिद्वपीठ में नवरात्र मेले का फीता काट शुभारंभ करते राज्य मंत्री - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर किया। इसके बाद उन्होंने आदि शक्ति मां भगवती के पावन चरणों में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास एवं सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसे लेकर सरकार कार्य योजना तैयार कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि शाकंभरी देवी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान देशभर में है। करोड़ों लोगों की आस्था के इस केंद्र में श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं को लेकर जिला पंचायत द्वारा की गई व्यवस्थाओं में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन, मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक नरेश सैनी एवं महावीर राणा, बिजेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, नीरज चौहान, पंडित अमन कौशिक, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम, रविंद्र चौधरी, हंसराज गौतम, मुकेश चौहान, जगमाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले नवरात्र को नहीं उमड़ी भीड़
शांकभरी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। हालांकि इस बार गत वर्षों की तरह पहले नवरात्र को भीड़ नहीं उमड़ी। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा भूरा देव के दर्शनों के बाद वहां से पैदल ही सिद्धपीठ पहुंच माता के दरबार में हाजिरी लगाई। शिवालिक पहाड़ियां दिन भर माता के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात आई बाढ़ से अटकीं सांसें
रविवार की रात्रि शाकंभरी खोल में बाढ़ आने से दुकानदारों के साथ ही पुलिस प्रशासन की सांसें अटकी रहीं। हालांकि बाढ़ से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। बाढ़ के पानी से जिला पंचायत द्वारा की जा रहीं व्यवस्थाएं फिर से धराशायी हो गई। हालांकि सोमवार की सुबह होते ही जिला पंचायत द्वारा समतलीकरण एवं नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

मेले से हुई श्रद्धालु की बाइक चोरी
शाकंभरी। भूरादेव मंदिर के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई। हालांकि चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जनपद यमुनानगर(हरियाणा) के ग्राम जठलाना निवासी कमल किशोर की स्पलेंडर बाइक चोरी हो गई। शाकंभरी चौकी इंचार्ज सतेंद्र यादव ने बताया की बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सिद्वपीठ में नवरात्र मेले का नारियल फोड़ शुभारंभ करते राज्य मंत्री

सिद्वपीठ में नवरात्र मेले का नारियल फोड़ शुभारंभ करते राज्य मंत्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed