फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nava Bharat Yatra youth building

युवाओं ने नव भारत निर्माण यात्रा निकाली

Mon, 21 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nava Bharat Yatra youth building
नवभारत निर्माण यात्रा निकालते विधायक और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में नोट बंदी के समर्थन में नगर और देहात के युवाओं द्वारा नव भारत निर्माण यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन


नगर भर में व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर  यात्रा का स्वागत किया। नोट बंदी क्यों की गई? इसके कारणों को बताने वाले पंपलेट वितरित किए गए। 
विज्ञापन


श्री रामबाग मंदिर परिसर से यात्रा आरंभ की गई।  सबसे आगे ध्वज लेकर नित्यम त्यागी और वासु तायल चल रहे थे। यात्रा नगर के  मुख्य मार्गों से होकर शिव चौक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां विधायक प्रदीप चौधरी, उद्योग  व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला प्रभारी मोल्हड़ मल गर्ग और अखिल भारतीय  मानवाधिकार मिशन के जिला महासचिव अब्दुल सतार ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर  स्वागत किया।

नगर  के प्रमुख बाजारों में नागरिकों और दुकानदारों द्वारा भी पुष्पवर्षा कर  यात्रा का स्वागत किया गया। अंकित गुप्ता, गगन गर्ग, प्रधान संजय कम्हेड़ा,  डॉ. अमित गर्ग, डॉ. मनोज जैन, रमेश चंद गर्ग, नीरज अग्रवाल, अंकित नामदेव,  आशु बजाज, दीपांशु माहेश्वरी, शशिकांत शर्मा, मांगे राम टरडक,

पंकज राजपूत,  रोहित त्यागी, भारत धीमान, डॉ. वीर सिंह भावुक, नवीन सैनी, शशांक गोयल,  शमीम मलिक, इमरान चौधरी, विहिप नेता संदीप तायल, मोबीन, करीमुल्ला, विकास  गर्ग, मुर्तजा, करेशन, हारुण, सलीम मलिक, मुर्तजा कुरैशी, डॉ. राकेश  गर्ग, अरविंद प्रधान, पप्पू रादौर, हिमांशु,

हर्ष, कार्तिक, मनीष,  मुस्तकीम, इरशाद हमीद, अमरदीप लाडी, मेहराज, प्रधान इसम सिंह, प्रवेश बजाज,  रजत चौधरी, सोनू पंडित, ब्रहमपाल, अनमोल बंसल, धर्मेंद्र सैनी, नवीन सैनी,  अमन गर्ग समेत बड़ी संख्या में सभी वर्ग के लोग शामिल रहे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के ऐतिहासिक फैसले का युवाओं ने स्वागत किया। उनके इस फैसले को देश हित में बताते हुए युवाओं ने जुलूस निकाला।

नगर के मोहल्ला कायस्थान में स्थित रामलीला भवन में युवाओं और बच्चों ने एकत्र होकर मोदी के इस देशहित में लिए गए फैसले पर अपने हाथों में भारत माता की फोटो, तिरंगा, मोदी के पक्ष में नारे लिखी तख्ती लेकर जुलूस निकाला।


राजू पांचाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा यह निर्णय देश हित में उठाया गया साहसिक कदम है इससे देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। सभासद जसबीर चौधरी, पंकज चौधरी, विशालदेव  गुर्जर, विक्की पंवार, सतीश कश्यप, ऋषिपाल, विनोद प्रजापति, विक्रांत  पंवार, आशु, शिवकुमार, सतेंद्र, हिमांशु, रिशु शर्मा, रविन्द्र, अभिषेक,  विभोर, सोनू, जोनी, दिवेश जैन, रिषभ जैन, रमेश मनचंदा आदि युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed