फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nauchandi Express departed from the station after 266 days

266 दिन बाद स्टेशन से रवाना हुई नौचंदी एक्सप्रेस

Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nauchandi Express departed from the station after 266 days
मेरठ जाने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस में सवार ब्रजमोहन और बच्चा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना काल में 266 दिन के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को शाम पांच बजे नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागराज के लिए रवाना हुई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से ट्रेन को रवाना किया गया। पहले दिन इसमें सहारनपुर से 235 बैठे। इनमें 30 सेकेंड एसी, 110 स्लीपर और 95 सेकेंड क्लास श्रेणी के यात्री शामिल रहे। ट्रेन के कोचों में अधिकतर सीटें खाली रहीं। रेलवे अफसरों के अनुसार सर्द मौसम और इस ट्रेन की फिलहाल कम जानकारी के कारण शायद ऐसा रहा है। आगे इससे कहीं अधिक यात्री इस ट्रेन का लाभ उठाएंगे। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 10.20 बजे तक प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री काफी उत्साहित नजर आए। लखनऊ जाने वाले यात्री कमल कुमार ने बताया कि वे वहां जॉब करते हैं। पहले सफर करने में काफी परेशानी थी। इस ट्रेन से उनका सफर काफी आसान हो गया है। सीट बुक कराने में भी परेशानी नहीं हुई। प्रयागराज के लिए सफर करने वाले बिजेंद्र कुमार ने बताया कि पहले सहारनपुर से प्रयागराज तक जाने के लिए कोई विकल्प ही नहीं था। इसलिए यह ट्रेन उनके लिए बेहद उपयोगी है। ट्रेन में मिली महिला यात्री बीना देवी ने बताया कि उन्हें शाहजहांपुर जाना है। इस गाड़ी के फिर से चलने की उन्हें बेहद खुशी है। स्लीपर कोच में परिवार के साथ सफर कर रहे ब्रजमोहन ने बताया कि वे यूूपी पुलिस में सेवारत हैं। उन्हें अक्सर मेरठ और लखनऊ जाना पड़ता है। कोरोना काल में ज्यादातर सफर बस से ही करना पड़ा है। इस ट्रेन से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट प्रमोद कुमार और योगेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें भी खुशी है कि काफी इंतजार के बाद यह ट्रेन शुरू हो पाई है। लंबे रूट की ट्रेन होने के कारण यह ट्रेन काफी संख्या में यात्रियों को कवर करती है। इससे प्रयागराज के अलावा रायबरेली, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों के लिए भी मुसाफिर सफर कर सकेंगे। रेलवे के वाणिज्यिक निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि यह ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी रहेगी। पहले दिन यात्रियों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन आगे यह संख्या और बढ़ेगी।

रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर नौचंदी एक्सप्रेस।

रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर नौचंदी एक्सप्रेस।- फोटो : SAHARANPUR

शाहजहांपुर जाने के लिए पहुंची बीना देवी।

शाहजहांपुर जाने के लिए पहुंची बीना देवी।- फोटो : SAHARANPUR

प्रयागराज के लिए ट्रेन मिलने से खुश यात्री बिजेंद्र कुमार।

प्रयागराज के लिए ट्रेन मिलने से खुश यात्री बिजेंद्र कुमार।- फोटो : SAHARANPUR

नौचंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट प्रमोद कुमार।

नौचंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट प्रमोद कुमार।- फोटो : SAHARANPUR

लोको पायलट योगेंद्र कुमार।

लोको पायलट योगेंद्र कुमार।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed