{"_id":"570d47fc4f1c1bff104a6b16","slug":"national-agricultural-market-judehgi-saharanpur-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुडे़गी सहारनपुर की मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुडे़गी सहारनपुर की मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए तरस रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सहारनपुर मंडी अब राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुडे़गी।
इससे किसान न सिर्फ ई नीलामी के जरिए अपनी उपज का अच्छा दाम प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि देश भर के बाजारों तक उनकी पहुंच होगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए देश में 20 मंडियों को चुना है। इनमें से सहारनपुर समेत 6 मंडियां उत्तर प्रदेश की हैं।
किसानों के लिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। फसलों का वाजिब दाम दिलाने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय कृषि बाजार शुरू किया है। इससे देश भर की 20 मंडियों को जोड़ा गया है।
इसमें सहारनपुर मंडी भी शामिल की गई है। इसमें किसान अपनी उपज को मंडी के गेट पर रजिस्ट्रेशन कराकर नीलामी चबूतरे पर ले जाएगा। जहां उसकी ढेरी बनेगी। जहां मार्केटिंग विभाग के कर्मी उपज की जांचकर मानक के अनुसार उसी क्वालिटी देखकर ग्रेड तय करेंगे। जिसकी पूरी जानकारी और फोटो ई नीलामी वेबसाइट पर डाल दीा जाएगी।
विज्ञापन
इससे देश भर के एकीकृत लाइसेंसधारी व्यापारी उपज के अपने-अपने रेट लगाएंगे। मंडी कर्मचारी अधिकतम रेट संबंधित किसान को बताकर उससे सहमति प्राप्त करेगा। किसान की सहमति होने पर उपज को बेच दिया जाएगा।
उपज का पूरा पैसा किसान और मंडी शुल्क मंडी समिति के खाते में तत्काल ही ऑनलाइन जमा हो जाएगा। मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि ई नीलामी की शुरूआत 14 अप्रैल से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का शुुुभारंभ भोपाल से करेंगे।