फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nasir was returned to the marriage of sisters

बहनों की शादी के लिए लौट रहा था नासिर

Tue, 22 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nasir was returned to the marriage of sisters
नासिर के घर सांत्वना देने पहुंचती गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मेरठ कैंट इलाके में रविवार दोपहर कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस में चाकूबाजी में मारे गए नासिर का शव देर रात करीब ढाई बजे यहां जिले के देहात कोतवाली के गांव पीकी में पहुंचा। शव आते ही परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम छा गया। सोमवार दोपहर उसे सुपुर्द ए खाक किया गया। 
विज्ञापन


गमजदा परिवार के लोगों ने बताया कि करीब छह महीने बाद नासिर तीन अप्रैल को दो बहनों की शादियों के लिए रुपये और सामान लेकर केरल से लौट रहा था।

मगर बहनों के हाथों पर मेहंदी रचने से पहले ही पांच बहनों का भाई दुनिया से चल बसा। नासिर की मौत से घर में कोहराम मचा है। माता-पिता, पांच बहनों और भाइयों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन


उसकी पांच बहनें हैं। पिता इरशाद मजदूरी कर परिवार का पोषण करते हैं। नासिर पिछले कई साल से अपने दोस्तों के साथ केरल गया हुआ था। वहां वह लकड़ी की कटाई और फर्नीचर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अप्रैल को ही उसकी दो बहनों शाहनुमा और खुशनुमा तथा भाई साबिर की शादी तय थी। इन शादियों के लिए वह अपनी कमाई के रुपये और कुछ सामान लेकर साथियों अब्दुल वाजिब, शेरू, नदीम, सलमा, राहिल, फुरकान आदि के साथ ट्रेन से घर लौट रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed