फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nanauta cooperative sugar mill asked for economic package

नानौता सहकारी चीनी मिल को दिया जाए आर्थिक पैकेज

Sun, 20 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nanauta cooperative sugar mill asked for economic package
सहारनपुर। नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल को विशेष आर्थिक पैकेज देने समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मिल को एथनॉल प्लांट लगाने की अनुुमति देने की भी मांग की।
विज्ञापन

रविवार को उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल नानौता लगातार घाटे में चल रही है। उन्होंने मिल को हो रहे घाटे की निष्पक्ष जांच कराने और मिल को कर्जमुक्त करने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि चीनी मिल को एथेनॉल का प्लांट लगाने की अनुुमति दी जाए। जिससे न सिर्फ शुगर मिल की आमदनी बढेे़गी बल्कि किसानों को गन्ना मूल्य समय पर मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मिल में आए दिन मशीनें खराब हो जाती हैं। किसानों का गन्ना क्रय केंद्रों से समय पर उठ नहीं पाता है। इसके चलते मिल में शुगर रिकवरी अन्य चीनी मिलों की तुलना में कम रहती है। उन्होंने मिल में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप भी लगाया। कहा कि गोआश्रय स्थल के लिए स्थान होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन गोवंश संरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है। पिछले दिनों गांव खुडाना के निकट रेल लाइन पर दो दर्जन से अधिक गोवंश की कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जड़ौदा पांडा स्थित सिंचाई विभाग की भूमि पर पिछले वर्ष गोआश्रय स्थल निर्माण के लिए शिलापूजन हुआ था। आज तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, ठाकुर श्यामवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, सुधीर त्यागी, कुलदीप सिंह, सोविन्द्र राणा, श्याम सिंह, बलराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed