फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Name of Shriradha Vallabh, name of heart meditation

श्रीराधा वल्लभ नाम को, हृदय ध्यान मुख नाम

Sun, 09 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Name of Shriradha Vallabh, name of heart meditation
देवबंद स्थित मंदिर में लगा महाप्रभु हित हरिवंश के पुत्र हित गोपीनाथ का चित्र। - फोटो : SAHARANPUR
श्रीराधा वल्लभ नाम को, हृदय ध्यान मुख नाम
विज्ञापन

सहारनपुर। आज के देवबंद को 500 साल पूर्व देववृंद कहा जाता था। श्रीकृष्ण भक्तों के लिए यह किसी तीर्थ से कम नहीं है। राधावल्लभ संप्रदाय से जुड़े लाखों लोगों की आस्था यहां है। क्योंकि राधावल्लभ संप्रदाय के संस्थापक और श्रीकृष्ण, राधारानी की युगल छवि के रसोपासक हित हरिवंश 32 वर्ष तक यहीं रहे। वंशीअवतार हित हरिवंश का बाल्यकाल पिता व्यास मिश्र और माता तारारानी के साथ देवबंद में बीता। महज आठ साल की उम्र में उन्होंने ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का विगृह देवबंद में ही स्थापित किया और फिर वृंदावन जाकर राधावल्लभ का विगृह स्थापित कर उपासना की।
देवबंद कस्बे के कायस्थवाड़ा में आज भी वह मंदिर है, जिसमें हित हरिवंश ने ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का विगृह स्थापित किया था। मंदिर के गेट पर लगे शिलापट पर हित हरिवंश के प्राकट्य से लेकर अंतर्ध्यान होने और देवबंद से वृंदावन पहुंचने तक का सारांश दर्ज है। बताया जाता है कि हित हरिवंश के पिता व्यास मिश्र एक बादशाह के पुरोहित थे। विक्रमी संवत 1530 में व्यास मिश्र पत्नी तारारानी के साथ दिल्ली से आगरा जा रहे थे, तभी रास्ते में ब्रज मंडल के ग्राम बाद में हित हरिवंश का जन्म हुआ था। वहां से आकर व्यास मिश्र और तारारानी देवबंद के कायस्थवाड़ा में रहे थे। जब वह 32 साल के हुए तो देवबंद से वृंदावन चले गए थे। उन्होंने श्री राधावल्लभ का विगृह वृंदावन में स्थापित किया और विरक्त भाव से वहीं रहने लगे। विक्रम संवत 1609 (सन 1552 ई.) में वृंदावन में उनका अंतर्ध्यान होना बताया जाता है।
विज्ञापन

आठ साल की उम्र में की विगृह स्थापना
देवबंद स्थित राधानवरंगी लाल मंदिर में सेवा करने वाले नीरज गोस्वामी बताते हैं कि महाप्रभु हित हरिवंश जब आठ साल के थे, तब राधा रानी ने स्वप्न में बताया कि तुम्हारे घर के पीछे बगीचे में स्थित कुएं में विगृह मिलेगा, उसे स्थापित कर यहां मंदिर बनाओ और उपासना करो। तभी कुएं से विगृह मिलने पर उसकी स्थापना 1541 विक्रमी को हुई थी। वह कुआं आज भी है, जिस पर ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का प्राकट्य स्थल लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय था चरथावल के महात्मा आत्मदेव से मिलना
नीरज गोस्वामी ने बताया कि हित हरिवंश का विवाह 16 साल की आयु में रुकमणी से हुआ था। 32 साल की आयु में उन्हें पुन: स्वप्न आया, जिसके अनुसार चरथावल में धर्मपरायण ब्राह्मण आत्मदेव से मिलन और उनकी दो कन्याओं से विवाह उपरांत मिलने वाले विगृह को वृंदावन ले जाकर स्थापित करना बताया गया है। महात्मा आत्मदेव ने जो विगृह हरिवंश जी को भेंट किया था, वही विगृह वृंदावन में स्थापित है।
मंदिर की दीवारों पर लिखी हैं रसोपासना की पंक्तियां
हित हरिवंश ने राधा-कृष्ण की लीला के अनेक पदों की रचना की। ‘आज गोपाल रासरस खेलत, पुलिन कल्पतरु तीर री सजनी। शरद विमल नभ चंद विराजत, रोचक त्रिविध समीर री सजनी। हित हरिवंश मगन मन स्यामा हरत मदन घन पीर री सजनी’। उनका मानना था कि राधा की उपासना और प्रसन्नता से ही कृष्ण भक्ति का आनंद प्राप्त होता है। हित हरिवंश की राधा-भाव उपासना पद्धति इतनी सिद्ध थी कि उन्हें तत्कालीन संत इस उपासना का आचार्य मानते थे। राधाजी में उनकी अनन्य आस्था थी। वह कहते थे - ‘रसना कटौ जु अन रटौ, निरखि अन फुटौ नैन। स्र्वन फूटौ ज अन सुनौ, बिन राधा जस बैन। उनकी भगवत भजन की रीति अद्भुत थी। वह श्रीराधा रानी के चरणों को हृदय में धारण कर श्रीकृष्ण की उपासना करते थे। इसलिए हित हरिवंश की उपासना को सखी भाव की उपासना माना गया है। वे कहते थे- ‘मैं अपने जन्म कर्मानुसार नरक में जाऊं या परमपद प्राप्त करूं, सर्वत्र मेरे हृदय में श्री राधा रति निकुंज मंडली ही सर्वदा विराजी रहे’।
पुत्र गोपीनाथ के बाद पीढ़ी दर पीढ़ी कर रहे सेवा
हित हरिवंश जब देवबंद से वृंदावन चले गए थे तो अपने पुत्र गोपीनाथ को देवबंद में राधानवरंगीलाल की सेवा की जिम्मेदारी दे गए थे। उनके बाद पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा का कार्य किया जा रहा है। नीरज गोस्वामी ने बताया कि हित हरिवंश जी के वंशज के तौर पर पांच परिवार मंदिर की सेवा का कार्य संभालते हैं।
जन्म समय को लेकर भ्रम
देवबंद के मंदिर में हित हरिवंश के प्राकट्य का समय विक्रमी 1530 दर्ज है, जबकि वृंदावन के कुछ रसिक संत उनका प्राकट्य 1559 विक्रम संवत मानते हैं। नीरज गोस्वामी बताते हैं कि प्राचीन पुस्तकों से लेकर सभी जगह उनका प्राकट्य समय विक्रमी 1530 ही दर्ज है।

बसंत पंचमी और राधा अष्टमी पर जुटते हैं श्रद्धालु
राधावल्लभ संप्रदाय को मानने वाले श्रद्धालु हर साल वसंत पंचमी और राधा अष्टमी को राधानवरंगीलाल मंदिर में पहुंचते हैं। यूपी के अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं।

देवबंद स्थित मंदिर में लगा महाप्रभु हित हरिवंश का चित्र।

देवबंद स्थित मंदिर में लगा महाप्रभु हित हरिवंश का चित्र।- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद स्थित मंदिर में ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल की भव्य प्रतिमा।

देवबंद स्थित मंदिर में ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल की भव्य प्रतिमा।- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद स्थित ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर की दीवारों पर लिखी पंक्तियां।

देवबंद स्थित ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर की दीवारों पर लिखी पंक्तियां।- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद स्थित ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर की दीवार पर लिखी पंक्तियां।

देवबंद स्थित ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर की दीवार पर लिखी पंक्तियां।- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद स्थित ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर।

देवबंद स्थित ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर।- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद में ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल मंदिर के गेट पर लगे शिलापट पर हित हरिवंश के बारे में लिखी मह?

देवबंद में ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल मंदिर के गेट पर लगे शिलापट पर हित हरिवंश के बारे में लिखी मह?- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद में मंदिर के पीछे इस कुए में मिला था विगृह, जो हित हरिवंश ने मंदिर में स्थापित किया।

देवबंद में मंदिर के पीछे इस कुए में मिला था विगृह, जो हित हरिवंश ने मंदिर में स्थापित किया।- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद में ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर के पीछे स्थित कुआ।

देवबंद में ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर के पीछे स्थित कुआ।- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद स्थित ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर।

देवबंद स्थित ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल का मंदिर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed