फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NA

Saharanpur News: न्यूनतम तापमान फिर गिरा, सर्दी का सितम बढ़ा

Tue, 17 Jan 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
NA
देर रात सहारनपुर में छाया रहा कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन चालक
सहारनपुर। सर्दी फिर से सोमवार को अचानक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात में बढ़ी सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। हालांकि सोमवार को दिन में निकली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत देने का काम किया। शाम के समय फिर से सर्दी का असर अधिक रहा। अगले 24 घंटे में आसमान के साफ रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 09.2 और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। हल्की धूप भी निकली थी। लेकिन रात में तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से रात के समय सड़कों पर रात बिताने वाले लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जीपीओ रोड, रेलवे रोड और रेलवे स्टेशन के बाहर लकड़ी के साथ ही लोग कचरा जलाकर सेकते मिले। रात के समय आसमान पूरी तरह साफ था। सोमवार की सुबह छह बजे तक आसमान साफ था, लेकिन उसके बाद अचानक बादल निकल आए। पूरा आसमान बादलों से घिर जाने के कारण समय से धूप नहीं निकली, लेकिन पूर्वाह्न करीब 11 बजे हल्की धूप निकल आई। इसके बाद शाम चार बजे तक धूप निकली रही, जिसने लोगों को सर्दी से राहत देने का काम किया। धूप ही के कारण अधिकतम तापमान रविवार के 16.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

विद्यालय खुले, ठिठुरते हुए पहुंचे मासूम
सहारनपुर। अत्यधिक सर्दी के कारण कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय करीब 18 दिन से बंद थे, जो सोमवार से खुल गए। सोमवार को धूप जरूर निकली, लेकिन सुबह के समय मासूम बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे। पहले दिन सभी विद्यालयों में 10 से 20 फीसदी अनुपस्थिति रही। परिषदीय विद्यालयों में अनुपस्थिति 30 फीसदी तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed