{"_id":"63dfec059aa96f58db16bea9","slug":"na-saharanpur-news-c-14-1-106723-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में पहले तीन बार हो चुकी हैं रैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में पहले तीन बार हो चुकी हैं रैगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में रैगिंग पहली बार नहीं हुई। इससे पहले भी तीन बार मेडिकल कॉलेज में सीनियर्स रैगिंग कर चुके हैं। फरवरी, अगस्त और नवंबर 2021 में सीनियर छात्रों ने मिलकर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की थी और बाल भी काटे थे। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज रैगिंग के मामलों को लेकर खासा सुर्खियों में रहा है। पांच फरवरी 2021 को सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के सिर के बाल काटे थे। तब सीनियर छात्रों पर कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की थी। उसके बाद एक अगस्त 2021 को मेडिकल कॉलेज में छात्रा से रैगिंग की गई थी। मामले में शिकायत के आधार पर जांच की गई थी। जिसमें दो छात्राएं दोषी पाई गई थी। दोनों छात्राओं को 15 दिन के लिए छात्रावास से निलंबित किया गया था। 19 नवंबर 2021 को सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की थी। उसके बाद से अब फिर से सीनियर छात्रों ने रैगिंग की घटना कर डाली। तमाम सख्ती के बाद भी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग नहीं रुक रही है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की ओर से सीनियर छात्रों को सख्त चेतावनी दे चुके हैं कि यदि रैगिंग की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।