फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muzaffarnagar ahead in vaccination, ahead in infection rate

संक्रमण दर में आगे, वैक्सीनेशन में पीछे मुजफ्फरनगर

Tue, 18 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar ahead in vaccination, ahead in infection rate
सहारनपुर। कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगवाने में मुजफ्फरनगर के लोग पीछे हैं, जबकि वहां पर संक्रमण की दर ज्यादा है। मंडल के टीकाकरण में सहारनपुर आगे है। हालांकि कोविड मेडिकल किटों के वितरण में मुजफ्फरनगर आगे है, लेकिन सहारनपुर उससे पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी बेहद उपयोगी है। सरकार की तरफ से इसमें तेजी लाने और लोगों को प्रेरित करने की कवायद भी चल रही हैं, बावजूद अपेक्षित वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। दरअसल, सहारनपुर मंडल के तीनों जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली को मिलाकर 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले 425357 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है, जबकि 123775 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा सहारनपुर में 18 से 44 वर्ष की आयु वाले 13306 लोगों ने भी वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
विज्ञापन

वहीं, बात संक्रमण की करें तो सहारनपुर में 10.7 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 14.29 प्रतिशत और शामली में संक्रमण की दर 8.61 प्रतिशत है। इस लिहाज से मंडल का पॉजिटिव रेट अभी 11.2 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट है कि मुजफ्फरनगर में पॉजिटिव रेट ज्यादा होने के बावजूद वैक्सीनेशन कम है, जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों में टीकाकरण
जिला प्रथम डोज दूसरी डोज
सहारनपुर 194970 56320
मुजफ्फरनगर 157068 45698
शामली 73319 21757
योग 425357 123775
मेडिकल किटों का वितरण
जनपद होम आइसोलेशन में मरीज किटों का वितरण प्रतिशत
सहारनपुर 9581 98.9
मुजफ्फरनगर 7276 100
शामली 3787 99.4
योग 20644 99.4
टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश हर बार मीटिंगों में दिए जा रहे हैं। 45 से ज्यादा उम्र वालों को बगैर पंजीकरण के वैक्सीन लगवाई जा रही है। मुजफ्फरनगर में टीकाकरण बढ़ाने के लिए कहा गया है। होम आइसोलेशन वाले प्रत्येक संक्रमित तक मेडिकल किट पहुंचे, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - एवी राजमौलि, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed