फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mustard area increased by 400 hectares in the district

जनपद में 400 हेक्टेयर बढ़ा सरसों का रकबा

Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mustard area increased by 400 hectares in the district
कृषि विभाग ने जनपद में 1350 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की बुवाई का लक्ष्य तय किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरसों के बढ़े ने किसानों का रुख इसकी खेती की ओर कर दिया है। इस बार जनपद में लक्ष्य से करीब 400 हेक्टेयर अधिक सरसों की बुवाई हुई है। कृषि विभाग ने जनपद में 1350 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की बुवाई का लक्ष्य तय किया था।
जनपद में रबी फसलों में आमतौर किसान गेहूं की खेती पर ही अधिक फोकस करते हैं। इसके चलते जिले में सरसों का क्षेत्रफल कम ही रहता है। इसमें भी शरद कालीन गन्ने में सह फसली के तौर पर बोई गई सरसों की भागेदारी अधिक रहती है। इसके अलावा बसंत कालीन गन्ना बुवाई करने वाले कई किसान भी धान से खाली हुए खेत में सरसों की खेती करते हैं। इस बार जिले में 1350 हेक्टेयर रकबे में सरसों की बुवाई का लक्ष्य रखा है। सरसों के रेट में आए उछाल के चलते जिले के किसानों ने इस बार लक्ष्य से 400 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल मेें बुवाई की है। आमतौर पर सरसों का रेट 4500 से 6000 हजार रुपये प्रति क्विंटल है। इस बार सरसों के भाव में खासा उछाल आया है। इस बार मंडी में काली सरसों का भाव 7500 रुपये और पीली सरसों का भाव 8500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है। स्थानीय स्तर पर कम खेती होने के कारण यहां की मंडियों में मध्यप्रदेश और राजस्थान से सरसों आती है।
विज्ञापन

वर्जन
सरसों की खेती की ओर बढ़ा रुझान
इस बार मंडी में सरसों का भाव बढ़िया चल रहा है। बढ़िया रेट के चलते किसानों ने इस बार लक्ष्य से 400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की बुवाई की है। इसमें शरदकालीन गन्ने के साथ सह फसली के तौर पर बोई गई सरसों का रकबा भी शामिल है। इस बार जनपद में सरसों का बढ़िया उत्पादन होने की उम्मीद है। - धीरज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed