{"_id":"5ec2c09d8ebc3e90850182dd","slug":"must-help-the-poor-and-helpless-saharanpur-news-mrt482329681","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब और लाचार की जरूर करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब और लाचार की जरूर करें मदद
विज्ञापन
कारी इस्हाक गोरा
- फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। जमीयत दावातुल मुसिलमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन पर रोजेदारों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन-4 का पालन करें, जिस तरह पूरे रमजान माह में घरों में रहकर इबादत की है। इसी तरह अलविदा जुमे की नमाज भी घरों रहकर अदा करें और ईद भी घरों में रहकर ही मनाएं। इसके साथ ही गरीब और लाचार लोगों की मदद करें।
सवाल - गांव मानकमऊ निवासी अब्दुल्ला ने पूछा कि वह एक व्यापारी हैं और उनके लाखों रुपये लोगों के पास उधार हैं। पैसा कब वापस आएगा, इसका अभी पता नहीं है। अब इस सूरत में उन पैसों की जकात देना किस पर फर्ज है।
जवाब - शरीयत के अनुसार उधार की राशि निसाब के बराबर या उससे ज्यादा है तो राशि हासिल होने के बाद जकात अदा करनी होगी।
सवाल - बिजनौर निवासी अतीक अहमद ने पूछा कि क्या रोजे की हालत में शरीर पर हो रहे दाद पर दवा लगाई जा सकती है। इससे रोजा तो नहीं टूटेगा।।
जवाब - रोजे की हालत में शरीर पर दवा लगाई जा सकती है। इससे रोजा नहीं टूटता है।
इन नंबरों पर पूछे सवाल
सहारनपुर। रोजेदार फोन नंबर 09897399207, 9557757705, 9368399214 पर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कॉल और व्हाटसएप कर सवाल पूछ सकते हैं।