फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muslims should not be confused about citizenship amendment bill: MP

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर भ्रमित न हो मुसलमान: सांसद

Wed, 18 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muslims should not be confused about citizenship amendment bill: MP
गंगोह कार्यालय में जन समस्याओं को सुनते सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह(सहारनपुर)। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने नागरिकता संशोधन विधेयक को देशवासियों के हितों व धार्मिक उत्पीड़न का शिकार बने शरणार्थियों को संरक्षण देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय मुस्लिमों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर भ्रम की स्थिति पैदा कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने बताया कि संसद के दोनों सदनों में लंबी बहस के बाद बिल स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बिल को लेकर किसी भी जाति या धर्म के लोगों का अहित न होने देने की प्रतिबद्धता जताई गई है। कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए बिल लाया गया है। इससे देश के मुसलमानों को कतई घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नेताओं को विरोध से पहले विधेयक पढ़ने की नसीहत दी। सांसद के अनुसार विधेयक नागरिकता देने वाला है न कि भारतीय मुसलमानों की नागरिकता लेने वाला। कैराना सांसद ने बताया कि यमुना पुल को जोड़ने वाली सड़कों को बनवाने के साथ ही नहर निकलवाने और वंचित ग्रामीण इलाकों व दूरगामी स्टेशनों के लिए रोडवेज बसें चलवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने नकुड़ से लेकर तीतरो व चौसाना तक वाया गंगोह की सड़कों के निर्माण में देरी पर खेद जताते हुए कहा कि संसद सत्र में व्यस्त होने के कारण इनमें विलंब हुआ है। प्रदीप चौधरी ने भरोसा दिलाया कि अब वे जल्द ही लखनऊ से उक्त कार्यों की स्वीकृति लेकर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed