फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muslim community came close to BJP, gave votes

Saharanpur News: भाजपा के करीब आया मुस्लिम समाज, दिए वोट

Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Muslim community came close to BJP, gave votes
-- देवबंद नगर पालिका में पहली बार बना भाजपा का चेयरमैन
विज्ञापन


-- चिलकाना नगर पंचायत में भी प्रथम बार खिला है कमल


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज के लोग भी भाजपा प्रत्याशियों के करीब आए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया। देवबंद नगर पालिका में पहली बार भाजपा का चेयरमैन बना तो चिलकाना नगर पंचायत में भी प्रथम बार कमल खिला है।
भाजपा पदाधिकारियों नगर निगम, चारों नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों में मिले वोट की समीक्षा कर मुस्लिम समाज का बड़ी संख्या में वोट मिलने का दावा किया है। इसके तहत चिलकाना नगर पंचायत में फूल बानो अंसारी के चुनाव जीतने को भाजपाई किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। फूल बानो अंसारी ने 6256 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी बसपा के अकबर कुरैशी को 1236 मत से पराजित किया। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मात्र 738 मत ही प्राप्त कर पाए थे। इसके साथ ही 13 सदस्यों वाली इस नगर पंचायत में नौ सदस्य भाजपा के जीते हैं। भाजपा का दावा है कि फूलबानों को 50 प्रतिशत मुस्लिम समाज का वोट मिला है।
विज्ञापन

इसी प्रकार देबवंद नगर पालिका में पहली बार भाजपा का चेयरमैन बना है। यहां लगभग 52000 मुस्लिम मतदाता हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी विपिन गर्ग ने 22643 मत प्राप्त कर विजय हासिल की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की जहीर फातमा को 17957 मत प्राप्त हुए, जबकि पिछले निकाय चुनाव में भाजपा महज 12000 मत प्राप्त कर सकी थी। यहां भी भाजपा ने बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के वोट मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में मुस्लिम समुदाय ने इस बार भाजपा के महापौर प्रत्याशी डा. अजय कुमार समर्थन करते हुए उनको वोट किया। आंकड़ो के मुताबिक लगभग आठ हजार मत उनको मुस्लिम समुदाय के मिले हैं। नगर निगम में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका भी भाजपा के लिए अहम रही।

भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन का कहना है कि सुशासन और सुरक्षा एवं सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार कार्य कर रही है। इसी का नतीजा है कि सर्व समाज का वोट भाजपा प्रत्याशियों को मिला है। इनमें मुस्लिम समुदाय से इस बार अच्छा खासा वोट पार्टी उम्मीदवारों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed