फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder In Saharanpur: After killing a young man, his body was thrown in a reed field, could not be identified

Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान

Tue, 14 May 2024 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2024 02:22 PM IST
सार

सहारनपुर के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Murder In Saharanpur: After killing a young man, his body was thrown in a reed field, could not be identified
मौके पर मौजूद सहारनपुर पुलिस - फोटो : amarujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव के जंगल मे अज्ञात युवक शव का पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोके पर फारेंसिक टीम के साथ  पुलिस के उच्च अधिकारियो ने पहुंचकर मुआयना किया।

विज्ञापन


गांव पाली के जंगल मे पाली घड़कोली मार्ग पर मंगलवार सुबह खेतों पर काम करने जा रहे किसानों ने ईख के खेत में एक युवक को पड़ा देखा तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास जाकर देखा तो युवक के गले पर निशान मिले। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की जेब से एक छोटा फोन कुछ रुपये बरामद हुए हैं। युवक की उम्र लगभग 27 वर्ष के आसपास है। मोके पर मौजूद ग्रामीणों से युवक की पहचान कराई गई लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

शव मिलने की सूचना पर सीओ सदर रूचि गुप्ता एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक फारेंसिक टीम के साथ मोके पर घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया की शाम तक यहां कुछ नहीं था। सुबह जब वे खेत पर काम करने आये तो तब उन्हें युवक ईख के खेत मे चकरोड़ से कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ मिला। जिससे यह लगता है की युवक की हत्या कही ओर करके शव को यहां लाकर फेंका गया है।

सीओ सदर रूचि गुप्ता ने बताया की युवक के गले पर कुछ निशान बने हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed