फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   murder disclosed

पत्नी ने ही कराई थी तालीम की हत्या

Thu, 07 Nov 2019 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
murder disclosed
पत्नी ने ही कराई थी तालीम की हत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। दस दिन पूर्व गंगोह के ग्राम धलापड़ा में हुई एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपने पति से जान का खतरा मानते हुए पत्नी ने ही तालीम की हत्या कराई थी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मृतक तालीम का मोबाइल फोन, बाइक, तीन तमंचे बरामद किए हैं।
गंगोह के ग्राम धलापड़ा में 27 अक्तूबर को तालीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तालीम के पुत्र शोएब ने पिता की हत्या के आरोप में चार भाइयों अफसर, मुकरीम, कौसर तथा हाकिम निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना शामली को नामजद किया गया था। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए गंगोह पुलिस के साथ अभिसूचना विंग को भी जिम्मेदारी दी गई थी। जांच में नामजद आरोपियों की हत्या में संलिप्तता नहीं मिली। बुधवार शाम को तालीम की हत्या करने वाले दो लोगों के नकुड़ रोड पर पशु पैठ के पास होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों अकरम निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फेतहपुर तथा समीर निवासी मोहल्ला बामनवाला हरिद्वार बाईपास थाना पटेल नगर देहरादून उत्तराखंड को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे, एक बाइक एवं मृतक तालीम का मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तालीम की पत्नी फुरकाना ने ही हत्या का षड्यंत्र रचा था। फुरकाना ने तालीम से अपनी जान का खतरा मानते हुए अकरम से हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतक तालीम की पत्नी फुरकाना को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरकाना ने कहा था हत्या करने को
एसएसपी ने बताया कि फुरकाना ने ही अकरम को तालीम की हत्या करने के लिए कहा था। अकरम ने पूछताछ में बताया कि एक दिन तालीम ने उससे कहा कि वह किसी दूसरी औरत से शादी करना चाहता है, फुरकाना एवं उसके भाई उसे परेशान करते हैं। वह फुरकाना एवं उसके भाई को मरवा दे। यह बात उसने फुरकाना को बता दी। जिस पर फुरकाना ने अकरम को तालीम की हत्या करने को कहा था।
फुरकाना ने ही रचा हत्या का षड्यंत्र, तमंचा भी दिया
एसएसपी ने बताया कि अकरम ने पूछताछ में बताया कि फुरकाना ने ही हत्या का पूरा षड्यंत्र रचा था। फुरकाना ने अकरम से कहा कि डरो मत उसका पूरा प्लान तैयार है। उसने तालीम से अफसर कौसर, हाकिम, मुकरीम निवासी भूरा थाना कैराना शामली के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिलवा दिया है। हत्या के बाद उन्हीं पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराएगी। दिवाली से दो दिन पूर्व फुरकाना ने अकरम को बुलाया और 27 अक्तूबर को हत्या का दिन निर्धारित किया। फुरकाना ने हत्या के लिए गत्ते के एक डिब्बे में तमंचा एवं कारतूस रखकर दिया था।
एक लाख रुपये का लालच देकर समीर को किया हत्या में शामिल
एसएसपी ने बताया कि अकरम ने अपने दोस्त समीर निवासी बामनवाला पटेल नगर देहरादून को अपने साथ हत्या में एक लाख रुपये का लालच देकर शामिल किया था। देहरादून से बाइक पर ही समीर के साथ सहारनपुर पहुंचा।
15 हजार रुपये लाने के बहाने फुरकाना ने भेजा था तालीम को
फुरकाना ने 27 अक्तूबर को लगभग साढ़े सात बजे तालीम को अकरम से 15 हजार रुपये लाने के बहाने घर से उनके पास अंबेहटा रोड पर भेजा था। जैसे ही तालीम धलापड़ा के जंगल में कच्चे रास्ते पर पहुंचा तभी उन्होंने तमंचे से तालीम के सर में गोली मार दी। जब वह बाइक के साथ नीचे गिर गया और उठ कर भागा, तो पीछे से एक गोली मार दी, वह फिर गिर पड़ा। जिसके बाद उन्होंने तालीम को रास्ते से नीचे कर दिया। उसके बाद एक गोली उसके सीने में मार दी और भाग गए। हत्या करने के बाद फुरकाना को फोन कर बताया कि उन्होंने पूरा काम कर दिया है।

हत्या एवं लूट में शामिल रहा अकरम
एसएसपी ने बताया कि अकरम ने पूछताछ में बताया कि उसने असजद निवासी ग्राम बाढ़ीमाजरा के साथ थाना फतेहपुर में 2015 में 15 लाख के जेवरों की लूट की थी। जनकपुरी थाना क्षेत्र में एक हत्या की थी, कई अन्य वारदातों में असजद के साथ रहता था। उस पर हत्या, लूट समेत पांच मामले दर्ज हैं। असजद के साथ वह फुरकाना के घर आता रहता था। वह फुरकाना को बहन मानता था। जबकि समीर पर भी हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed