फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipality sent increased house and water tax

अमर उजाला इंपैक्ट

Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Municipality sent increased house and water tax
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने नगर निगम की कान्हा उपवन गोशाला में गोवंश की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए नगरायुक्त को स्वयं जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही नौ मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इसके बाद से नगर निगम के अधिकारियों में खलबली है।
नगर निगम नवादा रोड पर कान्हा उपवन नाम से गोशाला चला रहा है। गोशाला में 90 गोवंश को रखने की क्षमता है, लेकिन वहां 400 से अधिक गोवंश रखे जा रहे हैं। गोवंश की अत्यधिक संख्या की वजह से गोशाला में भारी अव्यवस्था है। इसकी वजह से गोवंश को खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप में फर्श पर बांधा जा रहा है। ‘अमर उजाला’ ने गोवंश की दुर्दशा को लेकर शनिवार के संस्करण में गर्मी और भूख से गोवंश बेहाल शीर्षक सं समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त लोकेश एम. ने जांच बैठा दी है। मंडलायुक्त ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को पत्र लिखकर कहा कि समाचार पत्र में प्रकाशित तथ्य अत्यंत चिंताजनक हैं, जिनकी जांच कराई जानी जरूरी है। मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को सभी तथ्यों की स्वयं गहनता से जांच कर सोमवार नौ मई तक जांच आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-----
दुधारू गोवंश पर अधिक मेहरबानी
गोशाला में रखे जा रहे गोवंश में एक ओर जहां दुधारू गाय हैं तो वहीं बड़ी संख्या में बैल, सांड़, बछड़े तथा बिना दूूध देने वाली गाय भी हैं। गोशाला में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि निगम केवल दुधारू गायों पर ध्यान दे रहा है। उनको ही छाया में बांधा जाता है और चारा भी पेटभर खिलाया जा रहा है, क्योंकि वे निगम की कमाई हैं। बिना दूध देने वाले गोवंश को ही धूप में बांधा जा रहा है और चारा भी पेटभर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रति गोवंश के चारे पर प्रतिदिन 100 रुपये खर्च की बात को भी गलत बताया है, जबकि गोशाला के लिपिक का दावा है कि प्रत्येक गोवंश पर प्रतिदिन का करीब 100 रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश की दुर्दशा संबंधित मामला अत्यंत गंभीर है। इसकी जांच के आदेश नगरायुक्त को दिए गए हैं। सोमवार तक सभी तथ्यों की जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।-लोकेश एम.
मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed