फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal elections: Nomination will start from today, preparations completed

नगर निकाय चुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन, तैयारियां पूरी

Tue, 11 Apr 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Nomination will start from today, preparations completed
कलेक्ट्रेट गेट पर की गयी बेरिकेटिंग
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को नगर निकायों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मंगलवार से शुरू होने वाले नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग हो गई है। नगर निगम के महापौर के प्रत्याशी अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन



नगर निकाय चुनावों के लिए मंगलवार (आज) पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया 17 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल और नाम वापसी 20 अप्रैल को होगी। 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। मतदान चार मई और मतगणना 13 मई को होगी। जनपद के 915160 मतदाता 12 नगर निकायों में अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन



यहां होंगे नगर निगम के प्रत्याशियों के नामांकन


सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी अपना नामांकन अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) के न्यायालय में करेंगे। नगर निगम के पार्षद पदों के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए 15 कक्ष तय किए गए हैं। वार्ड संख्या-एक से पांच तक के प्रत्याशी नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में नामांकन करेंगे। वार्ड छह से 10 तक के प्रत्याशी जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में, वार्ड 11 से 15 के प्रत्याशी अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में, वार्ड 16 से 20 तक के प्रत्याशी भूमि अध्याप्ति अधिकारी के न्यायालय में, वार्ड 21 से 25 तक के उम्मीदवार अपर उप जिलाधिकारी के न्यायालय में, वार्ड 26 से 30 तक के प्रत्याशी सहायक महानिरीक्षक निबंधन के न्यायालय में, वार्ड 31 से 35 के पार्षद पद के प्रत्याशी उप संचालक चकबंदी के न्यायालय में नामांकन करेंगे। वार्ड 36 से 40 के प्रत्याशी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में, वार्ड 41 से 45 के प्रत्याशी उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय में, वार्ड 46 से 50 के प्रत्याशी नायब तहसीलदार पुवांरका के न्यायालय में, वार्ड 51 से 55 के प्रत्याशी नायब तहसीलदार सदर के न्यायालय में, वार्ड 56 से 60 के प्रत्याशी तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय में, वार्ड 61 से 65 के प्रत्याशी तहसीलदार सदर के न्यायालय में नामांकन करेंगे। वार्ड 66 से 70 के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए चकबंदी अधिकारी नागल के न्यायालय को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिकाओं के प्रत्याशी यहां करेंगे नामांकन


नगर पालिका देवबंद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तहसीलदार देवबंद के न्यायालय में नामांकन करेंगे। वार्ड एक से पांच के सभासद पद के प्रत्याशी न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, वार्ड छह से दस के सभासद पद के प्रत्याशी न्यायालय नायब तहसीलदार देवबंद, वार्ड 11 से 15 के प्रत्याशी तहसील देवबंद के सभाकक्ष गेट नंबर-1, वार्ड 16 से 20 के उम्मीदवार तहसील के सभाकक्ष गेट नबंर-2 और वार्ड 21 से 25 के सभासद पद के प्रत्याशी वासिल बाकी नवीस के कार्यालय में नामांकन करेंगे। नकुड़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तहसीलदार नकुड़ के न्यायालय में और सदस्य पदों के प्रत्याशी तहसीलदार के कार्यालय में नामांकन करेंगे। नगर पालिका सरसावा के अध्यक्ष पद और सदस्य पदों के प्रत्याशी तहसीलदार न्यायिक नकुड़ के न्यायालय नामांकन कराएंगे। नगर पालिका गंगोह के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उप जिलाधिकारी नकुड़ के न्यायालय में और सदस्य पदों के प्रत्याशी तहसील सभाकक्ष में नामांकन दाखिल करेंगे।


यहां होगा नगर पंचायतों के प्रत्याशियों का नामांकन


नगर पंचायत अंबेहटा के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पदों के उम्मीदवार नायब तहसीलदार नकुड़ के न्यायालय में नामांकन करेंगे। नगर पंचायत तीतरों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं सदस्य पदों के उम्मीदवार नायब तहसीलदार गंगोह के न्यायालय में नामांकन कराएंगे। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए तहसील सदर सभाकक्ष का पूर्वी भाग एवं सदस्य पदों के उम्मीदवारों के नामांकन के लिए पश्चिमी भाग को निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत बेहट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उप जिलाधिकारी बेहट के न्यायालय में एवं सदस्य पदों के प्रत्याशी नायब तहसीलदार फैजाबाद के न्यायालय में एवं छुटमलपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए तहसीलदार बेहट का न्यायालय और सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद का न्यायालय तय किया गया है।


नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक कक्ष और सदस्य पदों प्रत्याशी पथ प्रदर्शक कक्ष में नामांकन कराएंगे। नानौता नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खंड विकास अधिकारी रामपुर मनिहारान के सभाकक्ष (उत्तरी भाग) और सदस्य पदों के प्रत्याशी सभाकक्ष (दक्षिणी भाग) में अपना नामांकन कराएंगे।



तहसीलों में भेजे चुनाव संबंधी प्रपत्र


सहारनपुर। नगरीय निकायों में चुनाव संबंधी प्रपत्रों को सोमवार को संबंधित तहसीलों को भेजा गया। निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों ने सुबह से ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों के नामांकन के लिए प्रपत्रों को गिनती करके संबंधित नामांकन स्थलों के लिए भेजने में जुटे रहे। जिससे मंगलवार से होने वाली नामांकन पत्रों की बिक्री में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।


-- नगरीय निकायों में पुरुष, महिला मतदाताओं की स्थिति --


निकाय पुरुष महिला कुल मतदाता


नगर निगम सहारनपुर 329422 292028 621450


नगर पालिका गंगोह 27224 24760 51984


नगर पालिका देवबंद 42798 38194 80992


नगर पालिका नकुड़ 10264 9642 19906


नगर पालिका सरसावा 9454 8738 18192


नगर पंचायत अंबेहटा पीर 6730 6371 13101


नगर पंचायत नानौता 10682 10155 20837


नगर पंचायत बेहट 8796 8146 16942


नगर पंचायत चिलकाना 7805 7145 14950


नगर पंचायत तीतरों 4680 4225 8905


नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 15681 14191 29872


नगर पंचायत छुटमलपुर 9620 8409 18029


नोटः निर्वाचन कार्यालय के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed