फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation's bulldozer runs on encroachment

Saharanpur News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

Fri, 28 Mar 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's bulldozer runs on encroachment
सहारनपुर। जनसुनवाई में आई अतिक्रमण की शिकायत के बाद नगर निगम ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई सड़कों पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। सड़कों पर रखा सामान भी जब्त कर नगर निगम लाया गया। 7500 रुपये का जुर्माना भी अतिक्रमणकारियों से वसूला गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर बृहस्पतिवार को निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने 62 फुटा रोड, बाजोरिया रोड, ढोलीखाल, डीएम आवास रोड, जामा मस्जिद क्षेत्र व अहमद कॉलोनी आदि में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अहमद कॉलोनी में सड़क पर रैंप व सीढ़ियां बनाकर किए गए स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इस अतिक्रमण की शिकायत जनसुनवाई में आई थी।
विज्ञापन

बाजार दीनानाथ में एक व्यक्ति द्वारा निगम की सड़क खोदकर पाइप के सहारे अपनी ओर का पानी दूसरी ओर डालने की शिकायत भी जनसुनवाई में आई थी। निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को पाइप को हटवाते हुए शिकायत का निस्तारण किया। 62 फुटा रोड पर रेत बजरी का सामान बेचने वालों ने सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा था, जिसके कारण सफाई व्यवस्था नहीं बन पा रही थी। निगम ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाते हुए पांच दुकानों का चालान किया और भविष्य में अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद के सामने खजूर, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण को भी हटाया गया। इसके अलावा बाजोरिया रोड व डीएम आवास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए करीब एक दर्जन दुकानों से होर्डिंग्स, फ्लेक्स बोर्ड, काउंटर, लकड़ी की मेज आदि जब्त किए गए।

ढोली खाल से भी अतिक्रमण हटवाते हुए सड़क पर रखे करीब आधा दर्जन टायर जब्त कर निगम लाए गए। कार्रवाई के दौरान निगम के संपत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग व उनकी टीम के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed