{"_id":"620fe2a67861fd586943ed33","slug":"municipal-corporation-will-impose-fine-for-spreading-dirt-in-the-city-saharanpur-news-mrt57740598","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को कचरामुक्त बनाना सामुहिक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को कचरामुक्त बनाना सामुहिक जिम्मेदारी
विज्ञापन
जनमंच प्रेक्षागृह में शुरू हुआ दो दिवसीय जीरो वेस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शहर को कूड़ा मुक्त बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों को चाहिए कि वे सड़कों, नदियों, नालों, खाली मैदानों तथा प्लॉटों में कचरा न डालें। चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता पाया गया तो उस पर निगम जुर्माना लगाएगा। वह शुक्रवार को जनमंच प्रेक्षागृह में दो दिवसीय जीरो वेस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि ‘स्वराज्य से अधिक जरूरी है स्वच्छता’। उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेश है कि नदियों को साफ रखा जाए। तीन साल से लोगों को समझाया जा रहा है कि वे नदी, नाले व नालियों में कूड़ा न डालें। कुछ लोग अब भी नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम अब सख्ती से काम करेगा। उन्होंने सफाई नायकों व सफाई निरीक्षकों से कहा कि शहर को गंदा करने वालों को पहली बार टोका जाए, दूसरी बार रोका जाए और वहीं, तीसरी बार में भारी जुर्माना लगाया जाए। पामीश ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही कचरे को उचित स्थान तक पहुंचाकर उसका निस्तारण कराना भी आवश्यक है। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रशिक्षुओं को विभिन्न टिप्स दिए। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, शुभेंदु, मयंक पांडेय, मोहम्मद अर्श, मदन भारती व नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।