फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation vacated the bus stand land on Ambala Road

नगर निगम ने खाली कराई अंबाला रोड स्थित बस अड्डे की जमीन

Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation vacated the bus stand land on Ambala Road
सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को अंबाला रोड स्थित बस अड्डे की भूमि को परिवहन निगम से खाली करा लिया। साथ ही भूमि की बैरिकेडिंग भी कर दी गई। उक्त भूमि पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत मल्टी स्टोरी कॉम्पलेक्स और पार्किंग बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों को शीघ्र शुरू करने के लिए मंडलायुक्त लोकेश एम लगातार अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में कर अधीक्षक विनय शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी अपनी टीम के साथ जेसीबी और पोकलेन लेकर अंबाला रोड स्थित बस अड्डे की भूमि पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने अड्डे की जगह से बसें हटवाने के बाद प्रवेश द्वार पर जेसीबी से खोदाई भी कर दी, जिससे कोई बस परिसर के भीतर ना आए। साथ ही भूमि पर अस्थायी रूप से दुकानें चलाने वालों को भी तुरंत जगह खाली कर देने के निर्देश दिए गए। अन्यथा की स्थिति में भूमि को जबरन खाली कराने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि उक्त भूमि नगर निगम की ही है, जो परिवहन निगम को बस अड्डे के लिए कई दशक पहले किराए पर दी गई थी। चूंकि स्मार्ट सिटी योजना के तहत उक्त भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग, वुड कार्विंग मार्केट, मॉल बनाया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में भूमि खाली करने के लिए कई बार परिवहन निगम को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन परिवहन निगम के अधिकारी टाल मटोल कर रहे थे। ऐसे में बुधवार को जबरन जगह को खाली कराया गया, क्योंकि स्मार्ट सिटी योजना के कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अक्षय कपिल, विकास, टीसी रविंद्र के अलावा प्रवर्तन दल के नरेश, हेमराज, प्यार सिंह, पवन, प्रदीप, शिव कुमार, प्रवीण, विक्रम, नवाबुद्दीन, जगपाल, रणदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बसों के लिए भटकते फिरे यात्री
अंबाला रोड स्थित बस अड्डे से हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर सहित अनेक जगहों के लिए बसों का संचालन होता है। अचानक से अड्डा खत्म कर दिए जाने के बाद यहां से बसें हटा ली गई। चूंकि बस अड्डे के लिए मानकमऊ में जगह तैयार की गई है। ऐसे में कुछ यात्री लोगों के कहने पर बसें पकड़ने के लिए वहां चले गए। जबकि अनेक यात्री दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास पड़े मैदान पर चले गए, जहां से पूर्व में बसों का संचालन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित भूमि पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई निर्माण कार्य होने प्रस्तावित हैं। मंडलायुक्त की ओर से भी कार्य शुरू करने का लगातार दबाव रहा है। परिवहन निगम को कई बार नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहा जा चुका था, लेकिन परिवहन निगम इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था। बुधवार को टीम भेजकर जगह खाली कराई गई है।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed