फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation launched encroachment removal campaign

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation launched encroachment removal campaign
अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालन काटते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुल जोगियान के पास पांवधोई नदी की पटरी से अतिक्रमण हटवाते हुए कई दुकानदारों के चालान भी काटे। इसके अलावा सड़कों पर रखा मिला सामान जब्त भी किया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व नगर निगम की टीम राकेेश सिनेमा के पास पांवधोई नदी की पटरी पर पहुंची। नदी की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जालियों के सहारे सामान रखकर बेचने वाले दुकानदारों के चालान काटे। इसके बाद नदी किनारे अंसारी रोड से अतिक्रमण हटवाया गया। निगम अधिकारियों ने पुल जोगियान से सब्जी मंडी पुल तक सड़क पर सामान फैलाकर बैठे आधा दर्जन दुकानदारों का चालान किया। अपर नगरायुक्त ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगली बार यदि सड़क पर दुकानों के बाहर सामान मिला तो जुर्माने के अलावा सड़क पर रखा सभी सामान जब्त कर लिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद, सोमपाल, प्रवर्तन दल के नरेश, विक्रम, हेमराज, प्यार सिंह, शिवकुमार, रणदीप, परदीप, नवाबुद्दीन व जगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed