फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation employees yearn for even a drop of water

पानी की बूंद तक को तरस गए नगर निगम कर्मचारी

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation employees yearn for even a drop of water
सहारनपुर। शहर भर में पेयजल की आपूर्ति करने का जिम्मा उठा रहे नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार को पानी की बूंद बूंद को तरस गए। टंकियों में पानी नहीं आने की वजह से कर्मचारी पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

नगर निगम में महापौर और नगरायुक्त के साथ ही सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आने वाले नागरिकों के लिए अलग-अलग करीब शौचालय और मूत्रालयों की व्यवस्था है। जिनमें पानी एक बुनियादी जरूरत है। इनके अलावा पेयजल के लिए भी टंकियां लगी हैं। शुक्रवार को नगर निगम परिसर में लगी टंकियों के हलक सूखे नजर आए। टंकियों में पानी नहीं होने की वजह से एक ओर जहां कर्मचारियों और वहां आने वाले नागरिकों को शौच तक करने में परेशानी रही। वहीं पेयजल तक के लिए कर्मचारी तरस गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लिपिकों और अपने अधिकारियों के लिए पानी की बोतलें ढोते नजर आए। खास बात यह है कि पानी की किल्लत एक या दो घंटे नहीं, बल्कि दिन भर बनी रही।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड की एक लाइन में खराबी थी, जिसकी शिकायत मिली थी। उसको ठीक कराने की वजह से कुछ देर तक पानी की आपूर्ति बाधित रही, जिसे शाम करीब पांच बजे चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत राणा, अवर अभियंता, जलकल, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed