फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal commissioner came on the road to see the cleanliness

सफाई व्यवस्था देखने सड़क पर उतरे नगरायुक्त

Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner came on the road to see the cleanliness
सहारनपुर। ईद उल अजहा पर शहर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सड़क पर उतरे। उन्होंने मुस्लिम क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही जिम्मेदार लोगों से मिलकर निगम के कार्यों का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

बुधवार को नगरायुक्त सफाई व्यवस्था देखने के लिए मुस्लिम क्षेेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मस्जिदों, चौराहों और तिराहों पर सफाई का जायजा लिया। चूना और मैलाथियान के छिड़काव को भी देखा। पशुओं के अवशेष उठान के इंतजाम देखे। बूढ़ी माई चौक, जेबीएस कॉलेज, रायवाला चौक, मंडी समिति रोड, पुरानी मंडी, इस्लामिया कॉलेज रोड, चिलकाना रोड, खाताखेड़ी, जामा मस्जिद, ढोलीखाल, अरबी मदरसा, बेहट रोड, नई बस्ती व 62फुटा रोड आदि जगह पहुंचे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि ईद पर सफाई व्यवस्था के लिए 13 ट्रक, 40 टेंपो, पांच जेसीबी, तीन पोकलेन, एक डोजर, 03 लोडर, 10 टैक्टर ट्राली, 350 रेहडे़ और करीब दो हजार कर्मचारियों को लगाया गया। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व प्रवर्तनदल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और उनकी टीम भी नगरायुक्त के साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed