फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mud spread due to rain, overturned vehicles

झमाझम बारिश से फैला कीचड़, पलटे वाहन

Mon, 13 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mud spread due to rain, overturned vehicles
सहारनपुर में बरसात के दौरान रोड़वेज वर्कशॉप हुआ जलमग्न - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सोमवार को हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं शहर में कई जगहों पर कीचड़ फैल गया, जिसकी वजह से वाहन भी पलट गए। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम साढ़े चार बजे से दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत कोर्ट रोड पर तोड़कर छोड़ी गई सड़क पर कीचड़ फैल गया, जिसकी वजह से लोग को दिक्कत सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, अंबाला रोड पर ईदगाह के पास कीचड़ की वजह से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा खलासी लाइन, पुराना कलसिया रोड, खाताखेड़ी, रामनगर पठानपुरा, शारदानगर, मोहल्ला छत्ता जंबूदास, रानी बाजार, नखासा बाजार सहित अनेक इलाकों में कीचड़ व जलभराव की वजह से लोग परेशान नजर आए। वहीं, नगर निगम ने पिछले दिनों सभी नालों को साफ कराने का दावा किया, लेकिन उसके बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस है।

सहारनपुर में आयी बरसात के दौरान सड़क भरा पानी से से होकर गुजरते वाहन

सहारनपुर में आयी बरसात के दौरान सड़क भरा पानी से से होकर गुजरते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में तेज काली आंधी के सात आयी बरसात में लाईट जलाकर मल्हीपुर रोड़ से जाते वाहन

सहारनपुर में तेज काली आंधी के सात आयी बरसात में लाईट जलाकर मल्हीपुर रोड़ से जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में तेज काली आंधी के सात आयी बरसात में लाईट जलाकर मल्हीपुर रोड़ से जाते वाहन

सहारनपुर में तेज काली आंधी के सात आयी बरसात में लाईट जलाकर मल्हीपुर रोड़ से जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

ईदगाह रोड़ बरसात से हुई कीचड़ में पल्टी ट्रोली

ईदगाह रोड़ बरसात से हुई कीचड़ में पल्टी ट्रोली- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed