फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mud and potholes made it difficult to walk on Delhi road

Saharanpur News: दिल्ली रोड पर कीचड़ व गड्ढों से राह चलना हुआ दुश्वार

Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mud and potholes made it difficult to walk on Delhi road
रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाइवे पर शहरीपुल से कीचड़ व गड्ढो से होकर गुजरते वाहन चालक। श्रोत-दुक

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दिल्ली हाईवे पर रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते वाहन चालकों व ग्रामीणों को कीचड़ व गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते शहरी पुल से ओवरब्रिज तक कीचड़ व गड्ढे हो गए हैं। इससे दिल्ली हाईवे पर स्थित स्कूलों में नगर से जाने वाले सैकड़ों बच्चों को बड़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।


बता दें कि दिल्ली-यमुनोत्री 709 बी रामपुर मनिहारान में रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माणाधीन है। इसके चलते फाटक के पास हाईवे पर बारिश से हुई कीचड़ से गुजरने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। शहरी पुल से लेकर फाटक पार स्थित पेट्रोल पंप तक सड़क पर कीचड़ व गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। नगरवासी रवि कुमार, विनोद धीमान, अनिल जैन, निक्की ठाकुर, सपन जैन, अशोक जैन, अभिषेक जैन, रामकुमार अग्रवाल, संदीप वर्मा, राजकुमार रोहिला, विकास,अंकित जैन आदि ने प्रशासन से शीघ्र कीचड़ व गड्ढों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed