फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MPs and MLAs spend time with family

जनप्रतिनिधियों ने घर पर रहकर किया जागरूक

Mon, 23 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
MPs and MLAs spend time with family
जनता कर्फ्यू के बीच चंद्रनगर स्थित अपने आवास पर बच्चों संग फुटबॉल खेलते भाजपा के रामपुर मनिहारा? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनता कर्फ्यू के दौरान जनप्रतिनिधियों ने परिवार संग समय बिताया और लोगों को फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रविवार को बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान लिंक रोड स्थित अपने आवास पर परिवार संग घर पर ही रहे। सांसद ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से कई लोगों के फोन आए, जो लॉकडाउन को लेकर चिंतित थे। लोगों ने जरूरी सामान की दुकानें खुलवाने की मांग की। सांसद ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस रोड पर बापू जी नगर स्थित अपने आवास भाजपा के कैराना सांसद प्रदीप चौधरी भी घर पर ही मौजूद रहे। उन्होंने पूरा दिन परिवार संग बिताया और फोन पर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रनगर स्थित अपने आवास रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने परिवार के साथ समय बिताया और बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। फोन पर लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की।
देहरादून रोड स्थित आवास पर सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने परिवार संग घर में मौजूद रहे। उन्होंने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सावधानी बरतने के प्रति प्रेरित किया और लोगों की फोन पर समस्याएं सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया।
गत्ता मिल कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस के सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के विधायक मसूद अख्तर परिवार के साथ घर ही मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर परिवार संग दुआ की।

पंत विहार स्थित अपने आवास भाजपा से महापौर संजीव वालिया ने भी फोन पर लोगों की समस्याएं सुनी। महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के साथ ही लोगों की समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। शाम पांच बजे महापौर परिवार के साथ छत पर जाकर तालियां और थालियां बजाई।

जनता कर्फ्यू के दौरान अंबाला रोड स्थित गत्ता मिल कॉलोनी में अपने आवास पर परिवार के संग टीवी देखते

जनता कर्फ्यू के दौरान अंबाला रोड स्थित गत्ता मिल कॉलोनी में अपने आवास पर परिवार के संग टीवी देखते- फोटो : SAHARANPUR

जनता कर्फ्यू के दौरान सर्किट हाऊस मार्ग पर बापूजीनगर में अपने आवास पर परिवार संग वार्ता करते भाज?

जनता कर्फ्यू के दौरान सर्किट हाऊस मार्ग पर बापूजीनगर में अपने आवास पर परिवार संग वार्ता करते भाज?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed