फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP cleans the statue of Mahant Jagannath

सांसद ने की महंत जगन्नाथ की प्रतिमा की साफ सफाई

Fri, 12 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
MP cleans the statue of Mahant Jagannath
चिलकाना के पठेड में महंत जगन्नाथ जी की मूर्ति की साफसफाई करते सांसद प्रदीप चौधरी। - फोटो : SAHARANPUR
सांसद ने की महंत जगन्नाथ की प्रतिमा की सफाई
विज्ञापन

सहारनपुर, चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र के गांव पठेड में बस स्टैंड स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महंत जगन्नाथ की प्रतिमा की सफाई कर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
बृहस्पतिवार को पठेड़ बस स्टैंड स्थित महंत जगन्नाथ दास की प्रतिमा पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने साथियों के साथ सफाई कर ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था, कि वह अपने क्षेत्र के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की सफाई करें तथा लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करें। उन्होंने कहा कि महंत जगन्नाथ दास का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चौधरी प्रताप सिंह द्वारा महंत जगन्नाथ दास की मूर्ति पठेड़ बस स्टैंड पर स्थापित कराई गई थी। सांसद प्रदीप चौधरी ने महंत की प्रतिमा पर पुष्प एवं वस्त्र अर्पित कर ध्वज फहरा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, चौकी प्रभारी धीर सिंह, रमेश कश्यप, नाथीराम कश्यप, निर्दोष चौधरी बीडीसी, साधुराम, चौधरी तेजपाल, चौधरी मोहकम, पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र, अजब सिंह, चौधरी देवी सिंह, धीरज सिंह, डॉ. कुलदीप, अंकित कांबोज, सचिन कांबोज, डॉ. हुकुम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed