फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP Chandrashekhar's representative testified

Saharanpur News: सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि की हुई गवाही

Fri, 11 Oct 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar's representative testified
सहारनपुर। नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले में उनके प्रतिनिधि की गवाही हुई है। पिछली तीन तारीखों से अदालत में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं ने भी गवाह से जिरह की है। अब सुनवाई के लिए अदालत ने 21 अक्तूबर की तारीख दी है।
विज्ञापन

मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी कक्ष संख्या दो की अदालत में विचाराधीन है। सांसद चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले में उनके प्रतिनिधि काशी मौर्य की पिछली तीन तारीखों से गवाही चल रही है। इस मामले में अब तक तीन गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके। बता दें कि काशी मौर्य ने ही अधिवक्ता के माध्यम से पिछली तारीखों पर अदालत में शपथ पत्र दिया था, जिसमें बताया था कि सांसद चंद्रशेखर पर हमले के दौरान उसने ही आरोपियों की कार नंबर एसएसपी को मैसेज किया था।
विज्ञापन

ऐसे हुआ था हमला
पिछले वर्ष 29 जून को देवबंद में यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। चंद्रशेखर और डॉ. ब्रजपाल घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंड़ी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed